छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सीट के लिए जानिए किसे मिलेगा मौका? मुख्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात…

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर के तिफरा फलाई ओवरब्रिज और व्यापार विहार स्मार्ट रोड का लोकार्पण करने हेलीपेड से रवाना हुए है। इससे पहले पत्रकार वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज बिलासपुर में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करने जा रहे है, साथ में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया भी है। उन्होंने बताया कि तिफरा फलाई ओवरब्रिज और व्यापार विहार स्मार्ट रोड से शहर का यातायात सुगम होगा। साथ ही मनोरंजन और ज्ञान के केन्द्र के रूप में प्लेनेटोरियम की सौगात मिलेगी।
इसे भी पढ़े: बजट सत्र के बाद करेंगे सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
वहीँ आगे उन्होंने कई विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगो को राज्यसभा के लिए मौका मिलेगा। आने वाले समय मे खाली समय में दो राज्यसभा की सीटे खाली हो रही है।
वही भाजपा के KTS तुलसी को इस्तीफा देकर स्थानीय व्यक्ति को मौका देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि जब भाजपा वाले एक उंगली उठाते है तो 3 उंगलियां उनकी तरफ भी रहती है। सीएम बघेल ने कहा कि सालों साल राज करने वाले भाजपाई क्या कहना चाहते है।