छत्तीसगढ़
सहायक शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल हुई खत्म, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश…

रायपुर: राजधानी रायपुर में 11 दिसंबर से 5 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे सहायक शिक्षकों की हड़ताल अब खत्म हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा से एक आदेश भी जारी किया गया है। इसमें उनकी मांगों पर विचार किए जाने की बात कही गई है।
इसे भी पढ़े: पूर्व मंत्री राजेश मूणत को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ़्तार, जानिए क्या थी वजह…
जारी किए गए आदेश में हड़ताल अवधि का नियमानुसार देय अवकाश स्वीकृत कर वेतन भुगतान करने की बात लिखी हुई है। इसका मतलब है कि हड़ताल दिनांक से अब तक उनकी छुट्टी मानी जाएगी।
जानकारी के अनुसार, पांच सूत्रीय मांगों के साथ वेतन विसंगति को लेकर प्रदेश के सहायक शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे थे। इसमें प्रदेश भर के एक लाख से ज़्यादा सहायक शिक्षकों ने स्कूल का बहिष्कार कर हड़ताल का ऐलान किया था।
इसे भी पढ़े: दुर्लभ काले हिरण अब बारनवापारा अभ्यारण्य में देखने को मिलेंगे, पर्यटक जा रहे देखने…