गरियाबंद

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देहारगुड़ा में मनाया गया बालदिवस

गरियाबंद : ब्लाक मुख्यालय मैनपुर से महज 4 किलो मीटर की दूरी पर स्थित क्षेत्र का एक मात्र सी.बी.एस.ई. स्कूल डी ए व्ही एम एम पी एस देहारगुड़ा में बालदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस दैरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न हुआ जिसमे मुख्य रूप से गीत , कविता ,भाषण , नृत्य प्रतियोगिता , साइंस मॉडल प्रदर्शन, पजल्स माइंड गेम, गुबारा फुलाओ, जलेबी दौड़ कुर्सी दौड़ आदि का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा एल. के. जी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

साथ ही साथ आज संभाग स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिए हुए छात्र- छात्राओं को प्राचार्य के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


प्राचार्य ए. के.तिवारी ने बताया कि डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देहारगुड़ा में हर साल की भाँति इस साल भी बड़ी धूमधाम से बालदिवस का आयोजन हुआ। अपने संबोधन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए उनके देश के प्रति योगदान व बच्चों के प्रति स्नेह को बतलाया। और छात्र छात्राओं को बालदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

एक्टिविटी इंचार्ज दुर्गा साहू ने बताया कि आज का कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रजवलित किया गया। तत्पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं को संपन्न किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक अजय नागेश ने आज की कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बच्चों को बालदिवस की बधाई व शुभकामनाएं दिया। अंत में शांति पाठ करवाया और कार्यक्रम समापन का घोषणा किया।

इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दुर्गा साहू, अमित साहू, उमेश साहू, अजय नागेश, बसंत मेहेर,राकेश साहू, कविता नेताम, जमुना साहू, रमेशचन्द यदु ,लीना पटेल, ज्योति कश्यप, दीपिका सिंह, बसंती नागेश, लवकुश साहू, शैलेश यादव,व शैलेश कुलदीप आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button