Blog

  • Raipur: BLO से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, सरकारी कार्य में बाधा का गंभीर आरोप

    Raipur: BLO से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, सरकारी कार्य में बाधा का गंभीर आरोप

    रायपुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट का मामला अब औपचारिक शिकायत के बाद गंभीर रूप ले चुका है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में निवासी वंदना सोनी (54), जो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 की बीएलओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, ने आरोपी महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

    शिकायत के अनुसार, वंदना सोनी अपने सहयोगियों—मितानिन ईश्वरी तिवारी और आंगनबाड़ी सहायिका रामेश्वरी देवांगन—के साथ SIR संबंधित कार्य कर रही थीं। इसी दौरान मोबाइल नंबर 94252-86791 वाली एक महिला मौके पर पहुँची और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज करने लगी। आरोप है कि महिला ने वंदना सोनी, उनके पति और बेटे से हाथापाई की और मुक्के मारे।

    वंदना ने बताया कि आरोपी महिला ने पास में रखी रेत उठाकर उन पर फेंकी और उनके बेटे के साथ भी मारपीट की। आसपास उपस्थित मोहल्लेवासियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

    पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।

  • 1 दिसंबर से नई व्यवस्था लागू: आधार की नई गाइडलाइन से लेकर बैंकिंग सिक्योरिटी तक कई बड़े फैसले

    1 दिसंबर से नई व्यवस्था लागू: आधार की नई गाइडलाइन से लेकर बैंकिंग सिक्योरिटी तक कई बड़े फैसले

    1 December 2025 : दिसंबर का महीना शुरू हो गया है और आज से कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं. LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है. पेट्रोल-डीजल और एटीएफ के ताजा रेट आ गए हैं. वहीं सरकारी कर्मियों के लिए बड़ी खबर ये है कि वो अब पेंशन स्‍कीम में बदलाव नहीं कर सकेंगे. आज 1 दिसंबर से ऑनलाइन बैंकिंग के नियमों में भी कुछ-कुछ बदलाव हुए हैं. वहीं आधार कार्ड अपडेशन को लेकर भी बड़ी खबर ये है कि नाम, पता और जन्‍मतिथि जैसे बदलाव कराना अब आसान हो गया है. UIDAI ने नया आधार बनवाने और अपडेट कराने के लिए वैलिड डॉक्‍यूमेंट की लिस्‍ट भी अपडेट की है.


    आधार कार्ड से जुड़े नियम
    1 दिसंबर यानी आज से आपका आधार कार्ड आसानी से अपडेट होगा. आपके आधार कार्ड पर नाम, पता, जन्मतिथि जैसी जानकारी अब आप पूरी तरह से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं. इस नए अपडेशन प्रोसेस में अब डेटा का सत्यापन पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे सरकारी रिकॉर्ड से हो जाएगा. आप अपना मोबाइल नंबर भी ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे. यूआईडीएआई ने नया आधार ऐप भी लॉन्‍च कर दिया है. साथ ही वैलिड डॉक्‍युमेंट्स की नई लिस्‍ट भी जारी की है.

    सस्‍ता हो गया एलपीजी सिलिंडर
    ऑयल मार्केटिंग कंपनियां महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतें जारी करती हैं. कभी कीमतें पुरानी ही रह जाती हैं तो कभी कीमतें अपडेट होती हैं. 1 दिसंबर को तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में तो बदलाव नहीं किया, लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 10 रुपये कम कर दी हैं.

    ऑनलाइन बैंकिंग नियमों में बदलाव
    1 दिसंबर से कई बैंक और वित्तीय कंपनियां ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, क्रेडिट-डेबिट कार्ड चार्ज और निवेश संबंधी नियमों में बदलाव लागू कर रही हैं. कुछ बैंकों में कार्ड से ट्रांजैक्‍शन पर चार्ज बदल जाएगा. वहीं बैंकिंग ऐप्‍स में सुरक्षा सेटिंग्स में भी बदलाव किया गया है. बैंकों के मुताबिक, ग्राहकों को उनके बैंकिंग ऐप में नोटिफिकेशंस पर ध्यान देना जरूरी है.

    पेंशन स्‍कीम स्विच नहीं कर पाएंगे कर्मचारी
    केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 नवंबर तय कर रखी थी, जो कि अब खत्‍म हो चुकी है. अब कर्मचारी नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से इस UPS स्कीम में स्विच नहीं कर पाएंगे. केंद्र सरकार पहले ही एक बार समय सीमा बढ़ा चुकी थी और अधिकारियों ने चेताया था कि 1 दिसंबर से ये विंडो दोबारा नहीं खुलेगी.
    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव
    तेल कंपनियां हर नया महीना शुरू होने से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती है. हालांकि ये कीमतें हर दिन भी बदल सकती हैं. 1 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स जारी हो गए हैं. अलग-अलग शहरों में दरें अलग-अलग हैं. बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें वैश्विक रुझानों और करेंसी की चाल पर निर्भर करती हैं.

    टैक्स संबंधित नियम
    कुछ टैक्स संबंधित अनुपालनों को पूरा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर रखी गई थी. इसमें अक्टूबर में काटे गए TDS की डिटेल्‍स भी शामिल थी. ये जानकारी 194-IA, 194-IB, 194-M और 194-S के तहत जरूरी होती हैं. जुर्माने से बचने के लिए 30 नवंबर की डेडलाइन थी. आज 1 दिसंबर से ऐसा नहीं कर पाएंगे.

    लाइफ सर्टिफिकेट
    जो सरकारी कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं, उन्हें पेंशन जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट देना जरूरी होता है. इसे जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर तय की गई थी. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इसकी डेडलाइन नहीं बढ़ाई गई है. ऐसे में सर्टिफिकेट जमा नहीं कराने वाले पेंशनर्स की पेंशन रुक सकती है. हालांकि उम्‍मीद की जा रही है कि इसकी समयसीमा बढ़ाई जाएगी.

  • मंत्रालय में आज से बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, कर्मचारियों को दिन में दो बार करनी होगी हाजिरी

    मंत्रालय में आज से बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, कर्मचारियों को दिन में दो बार करनी होगी हाजिरी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कार्यालयों में कार्यकुशलता बढ़ाने और कर्मचारियों की समयपालन सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को आज से अनिवार्य रूप से लागू कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत सभी कर्मचारियों को दिन में दो बार—एक बार कार्यालय में प्रवेश के समय और दूसरी बार बाहर निकलते समय—अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

    सरकार का कहना है कि यह कदम प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। बायोमेट्रिक सिस्टम के माध्यम से देर से आने और समय से पहले कार्यालय छोड़ने जैसी प्रवृत्तियों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है।

    गौरतलब है कि 20 नवंबर से इस प्रणाली का ट्रायल रन चल रहा था, जिसमें मशीनों की तकनीकी जांच और कर्मचारियों की अनुकूलता जैसे व्यवहारिक पक्षों का परीक्षण किया गया। परीक्षण सफल रहने के बाद इसे अब पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया है। सरकार का विश्वास है कि यह व्यवस्था सेवाओं की गुणवत्ता और कार्य संस्कृति में सकारात्मक सुधार लाएगी।

  • कवर्धा के रविदास नगर में संदिग्ध धार्मिक सभा का खुलासा; मीडिया पहुंचते ही मचा हड़कंप, छत और पिछले दरवाज़े से भागते दिखे लोग; सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आयोजकों से पूछताछ शुरू की

    कवर्धा के रविदास नगर में संदिग्ध धार्मिक सभा का खुलासा; मीडिया पहुंचते ही मचा हड़कंप, छत और पिछले दरवाज़े से भागते दिखे लोग; सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आयोजकों से पूछताछ शुरू की

    कवर्धा। रविदास नगर क्षेत्र में आयोजित एक कथित चंगाई सभा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मीडिया की टीम अचानक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। कैमरे और रिपोर्टरों को देखते ही कई लोग छतों और पिछले दरवाजों से भागते हुए दिखाई दिए, जिससे पूरे आयोजन को लेकर संदेह की स्थिति और गहरी हो गई।

    स्थानीय निवासियों के अनुसार, गंगानगर इलाके में बीते कई दिनों से यह सभा लगातार आयोजित हो रही थी। आरोप है कि यहां चमत्कार दिखाने के नाम पर लोगों को प्रभावित किया जा रहा था और कुछ प्रतिभागियों ने मानसिक रूप से प्रभावित करने जैसी गतिविधियों की शक भी जताई है। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    सूचना मिलते ही कवर्धा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आयोजन की गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी। पुलिस ने आयोजकों और उपस्थित लोगों से पूछताछ करते हुए बताया कि पूरी घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मीडिया पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर भारी अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अचानक पीछे के रास्तों से भागते देखे गए, जिससे आयोजन की प्रकृति और उद्देश्य को लेकर और भी सवाल उठ खड़े हुए हैं।

    पुलिस ने फिलहाल कार्यक्रम स्थल से कुछ सामग्री जब्त कर ली है और मामले की आगे जांच जारी है।

  • कबीरधाम पुलिस का अंतर्राज्यीय शिकंजा: जमशेदपुर से दो बड़े सप्लायर गिरफ्तार, नकली शराब नेटवर्क का बड़ा खुलासा

    कबीरधाम पुलिस का अंतर्राज्यीय शिकंजा: जमशेदपुर से दो बड़े सप्लायर गिरफ्तार, नकली शराब नेटवर्क का बड़ा खुलासा


    कवर्धा।  जिले में नकली देशी प्लेन शराब बनाने वाले गिरोह के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले में पकड़े गए आरोपीयों के नेटवर्क को आगे बढ़ाते हुए पुलिस की विशेष टीम झारखंड के जमशेदपुर पहुँची, जहां दबिश देकर दो प्रमुख सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में की गई, जबकि एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक पूरे अभियान का पर्यवेक्षण कर रहे थे।

    जमशेदपुर से पकड़े गए मोहन गुप्ता और राकेश कोहली लंबे समय से इस अंतर्राज्यीय नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोहन गुप्ता फर्नीचर पॉलिश व्यवसाय की आड़ में कोलकाता से बड़ी मात्रा में स्पिरिट मंगवाता था और उसे झारखंड व छत्तीसगढ़ समेत कई जगहों के अवैध शराब नेटवर्क को सप्लाई करता था। इसी रास्ते से वह कबीरधाम के पोड़ी क्षेत्र में पकड़े गए आरोपी नंद कुमार और साजिद के गिरोह को भी स्पिरिट भेजता था।

    वहीं राकेश कोहली झारखंड में नकली अंग्रेजी शराब बनाने और वितरित करने का नेटवर्क चला रहा था। पूर्व में गिरफ्तार साजिद से उसकी पहचान पहले से थी, जिसके चलते वह पोड़ी में सक्रिय गिरोह से जुड़ गया। राकेश न केवल नकली शराब बनाने की सामग्री भेजता था, बल्कि वह खुद पोड़ी आकर गिरोह को नकली शराब बनाने की ट्रेनिंग भी दे चुका था। यही नहीं, वह झारखंड में नकली ढक्कन, स्टिकर और पैकिंग सामग्री तैयार कराकर नियमित रूप से भेजता था।

    इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में पुलिस ने उन्नत तकनीकी साधनों का उपयोग किया। कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन, वित्तीय लेनदेन और डिजिटल गतिविधियों का गहन विश्लेषण कर दोनों आरोपियों को चिन्हित किया गया और सही समय पर जमशेदपुर में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। इस सफलता में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कबीरधाम, साइबर सेल और फील्ड टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नकली शराब, अवैध रसायन और किसी भी प्रकार के संगठित अपराध को सख्ती से कुचला जाएगा। पूछताछ में सामने आ रहे अन्य नामों की भी पहचान की जा रही है, और पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • कवर्धा: ग्राम मोटियारी में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं संग सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’

    कवर्धा: ग्राम मोटियारी में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं संग सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’


    कवर्धा। ग्राम मोटियारी (भूत क्रमांक 130) में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रसारित मन की बात में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं के साथ, इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहें

    सामूहिक श्रवण में नागेश्वर जायसवाल, भुवनेश्वर धुर्वे, पालपील पटेल, जगराम पटेल, नेतराम पटेल, मेला राम पटेल, राजेलाल पटेल, चंदेल पटेल, मंजूराम, विनोद पटेल, गोकर्ण पटेल, विनोद पटेल (द्वितीय), रामपाल पटेल, नरेश पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और जनहित से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।

    कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

  • कवर्धा: चॉइस सेंटर में 20 हजार की ठगी! ऑनलाइन पेमेंट करवाकर बिना पैसा दिए  आरोपी फरार, दुकानदार ने 500 मीटर दौड़ाया फिर भी भाग निकला ठग, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

    कवर्धा: चॉइस सेंटर में 20 हजार की ठगी! ऑनलाइन पेमेंट करवाकर बिना पैसा दिए  आरोपी फरार, दुकानदार ने 500 मीटर दौड़ाया फिर भी भाग निकला ठग, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

    कवर्धा। शहर के एक चॉइस सेंटर में बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुकान संचालक से करीब 20 हजार रुपये का ऑनलाइन पेमेंट करवाया और मौके पर नगभुगतान किए बिना ही फरार हो गए। दुकानदार ने तत्काल पीछा किया और आरोपी को लगभग 500 मीटर तक दौड़ाया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।

    घटना का पूरा वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ दिख रहा है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान से जुड़ी किसी भी जानकारी प्रदान करने वाले को 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

    पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि फुटेज में दिख रहे व्यक्ति की पहचान, पता या किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचित करें। अधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

  • कलेक्टर ने धरमपुरा, बोड़ला और राम्हेपुर में एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दो दिनों में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

    कलेक्टर ने धरमपुरा, बोड़ला और राम्हेपुर में एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दो दिनों में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

    कवर्धा । जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर गोपाल वर्मा ने शुक्रवार को धरमपुरा, बोड़ला एवं राम्हेपुर क्षेत्रों में मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने घर-घर सत्यापन, प्रगणन फॉर्म कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए बीएलओ टीमों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि एसआईआर कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए प्रत्येक बीएलओ इसे गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करें। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित क्षेत्रों में व्यवस्थित कार्य विभाजन कर बीएलओ सुबह और शाम के समय घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएं, ताकि फॉर्म संग्रहण में तेजी आए और बार-बार जाने की आवश्यकता न पड़े। कलेक्टर ने सभी बीएलओ को आगामी दो दिनों के भीतर लक्ष्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

    मैदानी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने विभिन्न टीमों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं और तत्काल समाधान के सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग सुबह-शाम घर पर उपलब्ध रहते हैं, इसलिए उसी समय संपर्क कर फॉर्म संग्रहण की रफ्तार बढ़ाई जाए।

    इस अवसर पर एसडीएम श्री चेतन साहू, श्री सागर सिंह, खाद्य अधिकारी श्री सचिन मरकाम, भोरमदेव शक्कर कारखाना के एमडी श्री जी.एस. मिश्रा, तहसीलदार श्री प्रमोद चंद्रवंशी, राजश्री पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • कवर्धा में स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, विद्यार्थियों-व्यापारियों ने लिया स्वदेशी संकल्प

    कवर्धा में स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, विद्यार्थियों-व्यापारियों ने लिया स्वदेशी संकल्प

    कवर्धा। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन  कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संचालित स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का आज कवर्धा में ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

    रथ का शुभारंभ PG कॉलेज के सामने स्थित विवेकानंद वाचनालय में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,  भाजपा के जसविंदर बग्गा जी, कैट के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश आहूजा, कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह खुराना (दारा), स्वदेशी जागरण मंच से अतुल देशलहरा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से रवि वर्मा , कैट के जिलाध्यक्ष दीप शर्मा, कैट के कार्यकारी अध्यक्ष वनीत सिंह सलूजा, जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी, योग गुरु लेखु राम चंद्रवंशी, पतंजलि योग पीठ के पदाधिकारी, जितेश सलूजा, कैट के उपाध्यक्ष भागीरथी सिन्हा ने भारत माता के तेल-चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने  भगवा ध्वज दिखाकर रथ को नगर भ्रमण हेतु रवाना कि

    PG कॉलेज ग्राउंड में विशेष कार्यक्रम — विद्यार्थियों ने लिया स्वदेशी संकल्प

    रथ सर्वप्रथम PG कॉलेज ग्राउंड पहुंचा, जहां विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों के समक्ष एलईडी स्क्रीन के माध्यम से स्वदेशी विचार, भारतीय उत्पादों का महत्व और विदेशी वस्तुओं से होने वाले नुकसान का संदेश प्रदर्शित किया गया।
    इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को स्वदेशी संबंधी पत्रक वितरित किए गए।

    नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी ने उपस्थित जनों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई और युवाओं को भारतीय उत्पादों के उपयोग हेतु प्रेरित किया।
    जसविंदर बग्गा ने भी अत्यंत प्रभावी रूप से स्वदेशी के महत्व एवं राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डाला
    PG कॉलेज जनभागीदारी के अध्यक्ष रिंकेश वैष्णव ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।।

    शहर के प्रमुख स्थानों पर जन-जागृति
    रथयात्रा गंगानगर एवं भगवा चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंची
    यहां विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री एवं CAIT के महामंत्री मनोज सिंह ठाकुर ने स्वदेशी संकल्प पर अपने विचार रखते हुए भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।

    नवीन बाजार — किराना व्यापारी संघ का स्वागत
    रथ जब नवीन बाजार पहुंचा, तो किराना व्यापारी संघ ने गर्मजोशी से स्वागत किया। संघ की ओर से व्यापारियों ने स्वदेशी आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। यहां CAIT जिला अध्यक्ष दीप शर्मा, CAIT कार्यकारी अध्यक्ष वनीत सिंह सलूजा तथा CAIT जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी ने भी अपने उत्साहपूर्ण उद्बोधन में स्वदेशी को जीवनशैली में शामिल करने की अपील की।

    महावीर स्वामी चौक — कपड़ा व सराफा व्यापारी संघ का संबोधन
    महावीर स्वामी चौक पर कपड़ा व्यापारी संघ एवं सराफा व्यापारी संघ के सदस्यों द्वारा रथ यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
    यहां सूचित बोथरा, सूरज बोथरा सहित अन्य सदस्यों ने स्वदेशी अपनाने को समय की आवश्यकता बताया।

    ठाकुरपारा में समापन कार्यक्रम
    रथ जब ठाकुरपारा पहुंचा, तो ठाकुर समाज के अध्यक्ष नरेश ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद के कैलाश शर्मा, बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन श्रीवास्तव
    ने अपने प्रभावी वक्तव्य रखते हुए स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर बल दिया और युवाओं से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
    प्रमुख चौक-चौराहों पर जन-जागरण कार्यक्रम के पश्चात रथ यात्रा ने आगे बेमेतरा जिले की ओर प्रस्थान किया।

    पूरे आयोजन में सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्धजन, व्यापारी वर्ग, संस्थान प्रमुख, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
    हर स्थान पर लोगों ने उत्साह, देशभक्ति और स्वदेशी भावना के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया

    कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन CAIT के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आकाश आहूजा द्वारा किया गया।
    उन्होंने सभी उपस्थित जनों, संगठनों, समाजसेवियों और व्यापारिक समाज को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • कवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बाहरी लोगों की पहचान जांच में, होटल संचालकों को दिए सख्त निर्देश

    कवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बाहरी लोगों की पहचान जांच में, होटल संचालकों को दिए सख्त निर्देश

    कवर्धा । डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस और माननीय प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ आगमन को ध्यान में रखते हुए कबीरधाम पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में पुलिस ने कवर्धा शहर में स्थित होटल, लॉज और ढाबों में सघन जांच अभियान चलाया।

    पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान बाहर से आए यात्रियों, मज़दूरों व अन्य आगंतुकों की गहन पहचान जांच की गई और उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

    एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर और कोतवाली थाना प्रभारी योगेश कश्यप की टीम ने शहर के प्रमुख होटलों और लॉजों में रजिस्टर, आईडी प्रूफ और आगंतुक विवरणों का बारीकी से निरीक्षण किया।

    पुलिस ने होटल एवं लॉज संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—बिना पहचान पत्र किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए।प्र

     प्रत्येक आगंतुक का नाम, पता, मोबाइल नंबर और पहचान दस्तावेज रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए।

    किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित थाना या कंट्रोल रूम को दी जाए।

    अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे जैसे उच्चस्तरीय कार्यक्रमों के कारण जिले में सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।