Explore

Search

May 28, 2026 12:11 am

RECENT POSTS

कवर्धा में स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, विद्यार्थियों-व्यापारियों ने लिया स्वदेशी संकल्प

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन  कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संचालित स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का आज कवर्धा में ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

रथ का शुभारंभ PG कॉलेज के सामने स्थित विवेकानंद वाचनालय में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,  भाजपा के जसविंदर बग्गा जी, कैट के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश आहूजा, कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह खुराना (दारा), स्वदेशी जागरण मंच से अतुल देशलहरा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से रवि वर्मा , कैट के जिलाध्यक्ष दीप शर्मा, कैट के कार्यकारी अध्यक्ष वनीत सिंह सलूजा, जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी, योग गुरु लेखु राम चंद्रवंशी, पतंजलि योग पीठ के पदाधिकारी, जितेश सलूजा, कैट के उपाध्यक्ष भागीरथी सिन्हा ने भारत माता के तेल-चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने  भगवा ध्वज दिखाकर रथ को नगर भ्रमण हेतु रवाना कि

PG कॉलेज ग्राउंड में विशेष कार्यक्रम — विद्यार्थियों ने लिया स्वदेशी संकल्प

रथ सर्वप्रथम PG कॉलेज ग्राउंड पहुंचा, जहां विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों के समक्ष एलईडी स्क्रीन के माध्यम से स्वदेशी विचार, भारतीय उत्पादों का महत्व और विदेशी वस्तुओं से होने वाले नुकसान का संदेश प्रदर्शित किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को स्वदेशी संबंधी पत्रक वितरित किए गए।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी ने उपस्थित जनों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई और युवाओं को भारतीय उत्पादों के उपयोग हेतु प्रेरित किया।
जसविंदर बग्गा ने भी अत्यंत प्रभावी रूप से स्वदेशी के महत्व एवं राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डाला
PG कॉलेज जनभागीदारी के अध्यक्ष रिंकेश वैष्णव ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।।

शहर के प्रमुख स्थानों पर जन-जागृति
रथयात्रा गंगानगर एवं भगवा चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंची
यहां विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री एवं CAIT के महामंत्री मनोज सिंह ठाकुर ने स्वदेशी संकल्प पर अपने विचार रखते हुए भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।

नवीन बाजार — किराना व्यापारी संघ का स्वागत
रथ जब नवीन बाजार पहुंचा, तो किराना व्यापारी संघ ने गर्मजोशी से स्वागत किया। संघ की ओर से व्यापारियों ने स्वदेशी आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। यहां CAIT जिला अध्यक्ष दीप शर्मा, CAIT कार्यकारी अध्यक्ष वनीत सिंह सलूजा तथा CAIT जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी ने भी अपने उत्साहपूर्ण उद्बोधन में स्वदेशी को जीवनशैली में शामिल करने की अपील की।

महावीर स्वामी चौक — कपड़ा व सराफा व्यापारी संघ का संबोधन
महावीर स्वामी चौक पर कपड़ा व्यापारी संघ एवं सराफा व्यापारी संघ के सदस्यों द्वारा रथ यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
यहां सूचित बोथरा, सूरज बोथरा सहित अन्य सदस्यों ने स्वदेशी अपनाने को समय की आवश्यकता बताया।

ठाकुरपारा में समापन कार्यक्रम
रथ जब ठाकुरपारा पहुंचा, तो ठाकुर समाज के अध्यक्ष नरेश ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद के कैलाश शर्मा, बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन श्रीवास्तव
ने अपने प्रभावी वक्तव्य रखते हुए स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर बल दिया और युवाओं से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
प्रमुख चौक-चौराहों पर जन-जागरण कार्यक्रम के पश्चात रथ यात्रा ने आगे बेमेतरा जिले की ओर प्रस्थान किया।

पूरे आयोजन में सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्धजन, व्यापारी वर्ग, संस्थान प्रमुख, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
हर स्थान पर लोगों ने उत्साह, देशभक्ति और स्वदेशी भावना के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन CAIT के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आकाश आहूजा द्वारा किया गया।
उन्होंने सभी उपस्थित जनों, संगठनों, समाजसेवियों और व्यापारिक समाज को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Letest posts

Latest