Explore

Search

August 13, 2026 12:06 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा: महिला से दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप; महिला थाना ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराध के एक गंभीर मामले में महिला थाना कवर्धा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू सिंह ठाकुर, निवासी समनापुर, को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 9 अगस्त 2026 को महिला थाना कवर्धा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा अप्रैल 2026 से उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। विरोध करने पर आरोपी द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत के आधार पर महिला थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 36/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(एम), 296, 115(2) एवं 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य संकलन करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर नियमानुसार उसकी गिरफ्तारी की गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल दाखिल किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रमिला मंडावी के दिशा-निर्देश में महिला थाना पुलिस द्वारा की गई।

कबीरधाम पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों में उपलब्ध साक्ष्यों और कानून के प्रावधानों के अनुसार प्रभावी एवं त्वरित वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Letest posts

Latest