Explore

Search

September 4, 2026 8:25 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा: नाबालिग से दुष्कर्म कर शादी का झांसा देने वाला आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। नाबालिग से दुष्कर्म कर शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करने के मामले में कबीरधाम महिला थाना पुलिस ने फरार आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ग्राम कटंगी कला निवासी 23 वर्षीय करन ध्रुवे के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को नाबालिग पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अक्टूबर-नवंबर 2025 में उसे बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 29/2026 के तहत धारा 64(2)(एम), 87 बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए और उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की लोकेशन तलाशती रही। आरोपी के नागपुर, महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम नागपुर पहुंची और 16 अगस्त 2026 को आरोपी करन ध्रुवे को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक प्रमिला मंडावी के दिशा-निर्देशन में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा की गई।

Letest posts

Latest