कवर्धा। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा रविवार शाम कवर्धा में मशाल रैली निकाली गई। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने किया।
मशाल रैली अटल परिसर (रेवाबंद तालाब) से शुरू होकर सिग्नल चौक तक पहुंची। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रीय भावनाओं की रक्षा का संदेश दिया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की राष्ट्रीय भावना, गौरव और सम्मान से जुड़ा विषय है। राष्ट्रगीत के कथित अपमान को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘राष्ट्रगीत का अपमान—नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’ सहित कई नारे लगाए।
रैली में पूर्व पंडरिया विधायक एवं संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक कवर्धा डॉ. सियाराम साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर एवं मुकेश अग्रवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अश्वन साहू, अजय ठाकुर, जिला मंत्री नीतीश चंद्रवंशी, भाजयुमो सौरभ शर्मा, केशरी चंद सोनी, कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष डोंनेस ठाकुर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खिलेश बंजारे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, बिहारी धुर्वे, पार्षद सुनील साहू, पिंटू दोसी, राजेन्द्र सलूजा सहित एल्डरमेन, भाजयुमो के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि मशाल रैली का उद्देश्य राष्ट्रगीत के सम्मान के प्रति जनभावना को मजबूत करना और कथित अपमान के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना था।