Explore

Search

August 24, 2026 4:12 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कोंडागांव में मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे मंत्री

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा/कोंडागांव। वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ कोंडागांव जिले में बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक मंत्री का काफिला फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान जूनवानी के पास सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी और इसके बाद फॉलो वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में मंत्री केदार कश्यप बाल-बाल बच गए। वहीं फॉलो वाहन में सवार मंत्री के पीए समेत पांच जवान घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉलो वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।

घटना के तत्काल बाद घायलों को उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्कॉर्पियो चालक और हादसे की पूरी परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।

Letest posts

Latest