Explore

Search

August 13, 2026 11:40 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

स्वतंत्रता दिवस पर कवर्धा रचेगा सेवा की नई मिसाल, ‘मेरा रक्तदान, राष्ट्र के नाम’ में जुटेंगे 80 रक्तवीर

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर धर्मनगरी कवर्धा में इस राष्ट्रीय पर्व को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के उद्देश्य से ‘मेरा रक्तदान, राष्ट्र के नाम—मिशन 80 रक्तवीर’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल युवा सारथी सेवा संस्था, समस्त नगरवासी एवं जिलेवासियों के संयुक्त प्रयास से आयोजित होगी।

अभियान में पुलिस प्रशासन, सैन्य बल सहित कबीरधाम जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की सहभागिता रहेगी। आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान के माध्यम से देश और समाज के प्रति सेवा एवं समर्पण का संदेश देना है।

मेरा रक्तदान, राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत 80 रक्तवीरों द्वारा रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजकों ने जिलेवासियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस परेड ग्राउंड के बाजू स्थित आचार्य पंथ श्री हक नाम साहेब बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि देशभक्ति, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ यह अभियान कवर्धा के स्वतंत्रता दिवस समारोह को एक नई पहचान देगा।

Letest posts

Latest