Blog

  • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रमोशन: 25 सब-इंस्पेक्टर बने निरीक्षक अब इन अधिकारियों को मिलेगा थानों का प्रभार, पदोन्नति सूची जारी, देखें लिस्ट..

    छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रमोशन: 25 सब-इंस्पेक्टर बने निरीक्षक अब इन अधिकारियों को मिलेगा थानों का प्रभार, पदोन्नति सूची जारी, देखें लिस्ट..

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 25 उप निरीक्षकों (Sub-Inspector) को पदोन्नत कर निरीक्षक (Inspector) बना दिया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को जल्द ही थानेदार के तौर पर नई जगहों पर पदस्थ किया जाएगा।

    प्रमोशन सूची जारी कर दी गई है, जिसमें उन सभी पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। माना जा रहा है कि प्रमोशन के बाद कई जिलों में थानेदारी का कार्यभार भी बदलेगा।

  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कवर्धा विधानसभा में तीजा उत्सव का भव्य समापन, माताएँ-बहनें बड़ी संख्या में हुईं शामिल

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कवर्धा विधानसभा में तीजा उत्सव का भव्य समापन, माताएँ-बहनें बड़ी संख्या में हुईं शामिल

    कवर्धा। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित तीजा उत्सव मिलन कार्यक्रम का समापन आज स्थानीय आटोटोरियम, कवर्धा शहर मंडल की बहनों के बीच हुआ। यह कार्यक्रम क्रमशः कवर्धा ग्रामीण, भोरमदेव, रेंगाखार, लोहारा, पिपरिया एवं बोडला मंडल में आयोजित होने के बाद संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी मंडलों में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी की धर्मपत्नी रश्मि शर्मा उपस्थित रही और क्षेत्र की बहनों के साथ पारंपरिक तीजा पर्व मनाया।

    रश्मि शर्मा ने कहा
    छत्तीसगढ़ में अनेक तीज-त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन तीजा पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह पर्व मायके की यादों से जुड़ा है, जिसमें महिलाएँ माता-पिता, भाई-बहनों के संग मनाती हैं और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। स्वास्थ्य कारणों से मैं पिछले वर्ष उपस्थित नहीं रही थी, इसलिए इस बार मैंने दोगुना आनंद लिया। सातों मंडलों में जाकर बहनों के बीच नृत्य, गायन, ड्रेस एवं पकवान प्रतियोगिता और जलेबी दौड़ जैसे खेल का आनंद लिया।

     

    तीज मिलन समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा
    बहनों-माताओं के इस पारंपरिक त्योहार की मिठास ही अलग है। तीजा तिहार मनाने की जिम्मेदारी इस बार आप सबकी रश्मि भाभी ने निभाई। कवर्धा विधानसभा के सातों मंडलों की माताओं-बहनों ने जिस उत्साह से भाग लिया उसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का भी विशेष आभार।

    एक भाई और बेटे की तरह मुझे आप सभी माताओं-बहनों का प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद हमेशा मिलता है, यही मेरा सबसे बड़ा संबल है। ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ कि सबका जीवन मंगलमय हो और यह पर्व सभी के जीवन में आनंद व उत्सव लेकर आए। इस अवसर पर क्षेत्र की बड़ी संख्या में माताएँ-बहनें उपस्थित रही और पूरे उत्सव को यादगार बनाया।

  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सख्त – बिजली व्यवस्था में समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सख्त – बिजली व्यवस्था में समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    कवर्धा। कबीरधाम जिले में बिजली उपभोक्ताओं और किसानों को लगातार हो रही लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए सरकार ने बड़ी पहल शुरू की है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में आयोजित समीक्षा बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि जिले की बिजली व्यवस्था को हर हाल में मजबूत किया जाए।

    बैठक में जानकारी दी गई कि आरडीएसएस योजना के तहत जिले में 340 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बिजली नेटवर्क को सुदृढ़ करने का काम चल रहा है। योजना के अंतर्गत 2,500 से अधिक नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। साथ ही, फीडर सेग्रिगेशन और एलटी लाइन सुधार कार्य में भी तेजी आई है। अब तक जिले के 539 ग्रामों में पोल और केबल बिछाने का काम पूरा हो चुका है और करीब 5,270 नए पोल लगाए जा चुके हैं।

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नए पोल और ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता, मजबूती और अलाइनमेंट पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हर काम टिकाऊ होना चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार परेशानी न झेलनी पड़े। इसके लिए लगातार परीक्षण और निगरानी की बात भी कही गई।

    स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की बिजली संबंधी समस्याएँ बैठक में रखीं, जिन पर उपमुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया। खास तौर पर छांटा-झा क्षेत्र के लिए लो वोल्टेज की समस्या दूर करने हेतु बस्ती और पंप को अलग-अलग फीडर से जोड़ने का निर्णय लिया गया। वहीं लासाटोला और मैनपुरी क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को देखते हुए फिलहाल 63 केवीए का अस्थायी ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कैब कॉन कंपनी को भी हिदायत दी कि कार्य की बाहरी समीक्षा कराई जाएगी और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

    समीक्षा बैठक में बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ई.डी. एस. सेलेट, एस.ई. ए. ठाकुर, एस.ई. आर. घोष, ई.ई. जी.एस. फ्लोरा सहित बड़ी संख्या में इंजीनियर मौजूद रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी धुर्वे, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, नितेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

  • छत्तीसगढ़: नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, गजेंद्र यादव को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट..

    छत्तीसगढ़: नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, गजेंद्र यादव को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट..

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह शपथ लेने वाले तीन नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। नए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद गुरु खुशवंत साहेब को कौशल तकनीक शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का प्रभार दिया गया है। गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि विधाई विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

     

  • छत्तीसगढ़: साय मंत्रिमंडल का विस्तार, गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल ने ली मंत्री पद की शपथ

    छत्तीसगढ़: साय मंत्रिमंडल का विस्तार, गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल ने ली मंत्री पद की शपथ

    रायपुर। लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बुधवार को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने तीन नए विधायकों गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

    इस विस्तार के साथ राज्य में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। माना जा रहा है कि भाजपा ने नए चेहरों को शामिल कर संगठन और सरकार में जातीय व क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया है।

    शताब्दी टाइम्स की खबर हुई सटीक साबित

    उल्लेखनीय है कि शताब्दी टाइम्स ने पहले ही अपने पाठकों को सूचित कर दिया था कि 21 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और जिन नामों पर मुहर लग सकती है उनमें गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल प्रमुख हैं। आज हुए विस्तार ने उस खबर को सही साबित किया है।

    मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां तेज, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल के नाम लगभग तय, अमर अग्रवाल का भी नाम चर्चा में, विदेश दौरे से पहले हो सकता है विस्तार

    शपथ के बाद मंत्रियों ने जताया संकल्प और आभार

    शपथ लेने के बाद मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम बेहतर कार्य करेंगे। दुर्ग संभाग ही नहीं, पूरे राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।

    वहीं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपनी प्रतिक्रिया दी, मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा।

    मंत्रिमंडल विस्तार पर विजय शर्मा की प्रतिक्रिया

    गृहमंत्री विजय शर्मा ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा, भाजपा ने युवाओं और नए चेहरों को अवसर दिया है। नए मंत्री जोश और उमंग के साथ कार्य करेंगे। निश्चित रूप से यह कदम राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए एक नया कीर्तिमान साबित होगा।

    राजनीतिक समीकरण और भविष्य की रणनीति

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तीन नए मंत्रियों की नियुक्ति से भाजपा ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने, क्षेत्रीय संतुलन साधने और जातिगत समीकरण मजबूत करने की रणनीति अपनाई है।

  • छत्तीसगढ़ में बुधवार को होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए चेहरों को मिलेगा मौका; गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल के नाम लगभग तय

    छत्तीसगढ़ में बुधवार को होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए चेहरों को मिलेगा मौका; गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल के नाम लगभग तय

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस हफ्ते बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। भाजपा ने जानकारी दी है कि शपथ ग्रहण समारोह कल 20 अगस्त, सुबह 10:30 बजे राजभवन में आयोजित होगा।

    फिलहाल मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 11 मंत्री हैं। माना जा रहा है कि इस विस्तार में तीन नए चेहरों को जगह दी जाएगी। सूत्र बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में ‘हरियाणा मॉडल’ लागू हो सकता है। यानी 90 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री होंगे। संवैधानिक प्रावधान के मुताबिक, किसी भी राज्य के मंत्रिपरिषद का आकार विधानसभा की कुल संख्या का 15% से अधिक नहीं हो सकता। इस हिसाब से छत्तीसगढ़ में अधिकतम 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

    कौन हैं दावेदार?
    मंत्री पद की रेस में तीन नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं—

    • गजेंद्र यादव: दुर्ग से विधायक, ओबीसी समाज से आते हैं और लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हुए हैं।
    • गुरु खुशवंत साहेब: आरंग से विधायक और सतनामी समाज के बड़े नेता बलदास साहेब के बेटे हैं। सतनामी समाज अनुसूचित जाति वर्ग की सबसे बड़ी आबादी वाला समुदाय है, जो राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 13% हिस्सा है।
    • राजेश अग्रवाल: अंबिकापुर से विधायक, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को हराया था।

    साय सरकार के इस विस्तार को जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। ओबीसी, अनुसूचित जाति और उत्तर छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व देकर भाजपा अपने राजनीतिक समीकरण और मजबूत करना चाहती है। अब देखना यह होगा कि बुधवार सुबह शपथ मंच पर कौन-कौन नए चेहरे दिखाई देते हैं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा – राज्य के कर्मचारियों को मिलेगा 55% महंगाई भत्ता

    ब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा – राज्य के कर्मचारियों को मिलेगा 55% महंगाई भत्ता

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों अधिकारी-कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी आई है। पंजाब नेशनल बैंक के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है।

    इस ऐलान के बाद राज्य के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। गौरतलब है कि फिलहाल केंद्र सरकार पहले से ही अपने कर्मचारियों को 55% DA दे रही है।

    कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा लाभ

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह निर्णय दिवाली से पहले लागू किया जाएगा, जिससे राज्य के लाखों कर्मचारी और अधिकारी लाभान्वित होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार हमेशा कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देती है और भविष्य में भी उनके कल्याण के लिए ठोस कदम उठाती रहेगी।

    बड़ा असर, सीधा फायदा कर्मचारियों की जेब पर

    इस घोषणा के बाद राज्य के कर्मचारियों के वेतन में सीधी बढ़ोतरी होगी। महंगाई भत्ता वेतन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और इसकी दर बढ़ने से कर्मचारियों की क्रयशक्ति में बढ़ावा मिलेगा।

    क्या कहा मुख्यमंत्री ने

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – “हमारी सरकार कर्मचारियों को सम्मान और उनके हक का अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में की गई यह वृद्धि राज्य के सभी कर्मचारियों को केंद्र के बराबर लाभ सुनिश्चित करेगी।”

    यह फैसला न सिर्फ कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है, बल्कि लंबे समय से चली आ रही मांग को भी पूरा करता है।

  • छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला: नवा रायपुर बनेगा आईटी हब, गरीब परिवारों को दिसंबर तक मिलेगा चना

    छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला: नवा रायपुर बनेगा आईटी हब, गरीब परिवारों को दिसंबर तक मिलेगा चना

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज आयोजित कैबिनेट बैठक में आमजन से जुड़े कल्याणकारी योजनाओं तथा औद्योगिक विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    पीडीएस के तहत चना खरीदी और वितरण का फैसला
    मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिया है कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्र और माडा पॉकेट क्षेत्र में निवासरत अंत्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत हर माह वितरित किए जाने वाले 2 किलो चना की खरीदी अब नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के माध्यम से की जाएगी। यह खरीदी वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 0.25 प्रतिशत या इससे कम ट्रांजैक्शन/सर्विस चार्ज पर की जाएगी।

    इसके अतिरिक्त, जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों को चना उपलब्ध नहीं हो सका है, उन्हें उनकी पात्रता अनुसार दिसंबर 2025 तक बकाया चना वितरित किया जाएगा।

    आईटी/आईटीईएस उद्योग को बढ़ावा – 90 एकड़ भूमि का आबंटन
    बैठक में लिया गया दूसरा बड़ा निर्णय नवा रायपुर में सूचना प्रौद्योगिकी (IT/ITES) उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने से संबंधित है। इसके अंतर्गत मंत्रिपरिषद ने 90 एकड़ भूमि रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया है।

    इस पहल का उद्देश्य आईटी क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना, औद्योगिक विकास को नई गति देना और रोज़गार के अवसरों का सृजन करना है। रियायती दर पर भूमि उपलब्ध होने से निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ेगी। साथ ही, नवा रायपुर में तकनीकी एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, शहरीकरण को प्रोत्साहन मिलेगा तथा आईटी कंपनियों की स्थापना से आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा।

    स्थानीय निवासियों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ
    आईटी सेक्टर के विस्तार से न केवल उद्योगों को सहूलियत होगी, बल्कि क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

  • कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

    कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

    नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सोमवार को दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। इस दौरान डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नव निर्मित भवन के लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया।

    डॉ. रमन सिंह ने अपनी मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “आज दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा के नव निर्मित भवन लोकार्पण के लिए सादर आमंत्रित किया।”

    उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में विधानसभा अपने नए भवन में प्रवेश करेगी। “इस ऐतिहासिक अवसर पर यदि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के कर-कमलों से विधानसभा का लोकार्पण होता है तो यह हम सभी विधानसभा सदस्यों के लिए गौरव का दिवस बनेगा।

  • हरमो शिव मंदिर तोड़फोड़ प्रकरण: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, संलिप्त पुलिस आरक्षक बर्खास्त

    हरमो शिव मंदिर तोड़फोड़ प्रकरण: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, संलिप्त पुलिस आरक्षक बर्खास्त

    कवर्धा। भोरमदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरमो में स्थित शिव मंदिर में प्रतिमा तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, जांच के दौरान पुलिस विभाग के एक आरक्षक की संलिप्तता सामने आने पर उसे तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

    मंदिर तोड़फोड़ का राज़ बेनकाब, आरोपी ने किया खुलासा
    पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम गौतरिहा यादव पिता डेरहाराम यादव (आयु 69 वर्ष) है, जो मूलतः ग्राम राला, थाना बिरसा, जिला बालाघाट का निवासी है। फिलहाल वह ग्राम हरमो, जिला कबीरधाम में रह रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मंदिर की प्रतिमा खंडित करने का अपराध स्वीकार कर लिया है। घटना के संबंध में थाना भोरमदेव में अपराध क्रमांक 34/25, धारा 298 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    जांच में चौंकाने वाला मोड़: पुलिसकर्मी की संलिप्तता
    जांच में यह भी सामने आया कि घटना में पुलिस विभाग का एक आरक्षक भी शामिल था। आरक्षक क्रमांक 703, राजू वैष्णव की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए उसे भारतीय संविधान की धारा 311 (2)(ख) के तहत शासकीय सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

    पुलिस का सख्त रुख: किसी को बख्शा नहीं जाएगा
    पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक असहिष्णुता जैसे गंभीर मामलों में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह आम नागरिक हो या विभाग का ही कोई कर्मचारी, दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    शिवलिंग खंडित होने से भड़का गांव, अब राहत की उम्मीद
    उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले हरमो के सारंगढ़ गांव में अज्ञात बदमाशों ने प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़ की थी। शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किए जाने से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया था और लोगों ने कड़ी नाराज़गी जताई थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी और संलिप्त पुलिस आरक्षक की बर्खास्तगी के बाद मामले में बड़ा मोड़ आया है।