कबीरधाम (कवर्धा)समाचार

रजत जयंती समारोह में बोले डॉ. वीरेंद्र साहू, बिजली विकास का मजबूत आधार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, इंदौरी द्वारा अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. वीरेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की 25 वर्षों की सेवा यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि विद्युत मंडल ने राज्य के सर्वांगीण विकास, औद्योगिक विस्तार एवं ग्रामीण अंचलों तक बिजली पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बिजली केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि विकास की आधारशिला बन चुकी है। विद्युत के बिना आधुनिक जीवन और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की कल्पना संभव नहीं है।

डॉ. साहू ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में विद्युत मंडल नवीन तकनीक, ऊर्जा संरक्षण तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करेगा।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Ankita Sharma

ChhattisgarhDailyNews.com छत्तीसगढ़ का एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो राज्य की ताज़ा खबरें, संस्कृति और विकास से जुड़ी घटनाओं को सटीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना और विश्वसनीय समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button