Blog

कवर्धा में 10.73 करोड़ के गौरवपथ निर्माण की धीमी रफ्तार पर नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सख्त, ठेकेदार व अधिकारियों को चेतावनी

गौरवपथ निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नही होगी-नपाध्यक्ष

कवर्धा। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज 10 करोड़ 73 लाख रू. की लागत से निर्माण होने वाले गौरवपथ निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य में धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह मार्ग शहर के गौरव के रूप में जाना जावेगा, इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जावेगी। उन्होनें निर्माण कार्यो की सतत् मॉनिटरिंग किये जाने व प्रतिदिन स्थल का निरीक्षण कर जियो फोटोग्राफ्स निकाय के व्हॉटसअप गु्रप में प्रेषित करने निर्देश दिये।

*गुणवत्ता को ध्यान में रख कार्य में गति लाने निर्देश*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने शहर के बहुप्रतीक्षित गौरव पथ मार्ग के निर्माण कार्य का आज सुबह अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। 10 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस महत्वपूर्ण गौरव पथ मार्ग को लेकर उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदार को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की मंशानुरूप, गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा के भीतर पूर्ण होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने निर्माण कार्य की प्रगति, सामग्री की गुणवत्ता, लेवलिंग, ड्रेनेज व्यवस्था एवं साइड डेवेलपमेंट का बारीकी से अवलोकन किया। कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि कछुआ चाल से चल रहे कार्य किसी भी स्थिति में बर्दास्त नही होगी। ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मशीनरी, मजदूरों और मानव संसाधनों की संख्या बढ़ाकर कार्यो में गति लाने को कहा।

*गौरव पथ कवर्धा शहर का गौरव-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

अध्यक्ष श्री चंद्रवंशी ने दो टूक कहा कि “गौरव पथ शहर का गौरव है। यह मार्ग केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शहर की प्रतिष्ठा और विकास का प्रतीक है।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य में लापरवाही, गुणवत्ता में कमी या अनावश्यक देरी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों पर सीधी जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए होते हैं, इसलिए निर्माण के साथ-साथ जनसुरक्षा और यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाए। यह प्रोजेक्ट शहर की छवि से जुड़ा हुआ है और इसे हर हाल में समय पर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाएगा।

*मॉनिटरिंग का फोटो व्हॉटसअप में प्रेषित करने निर्देश*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशीने गौरव पथ मार्ग का सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। अधिकारियों को प्रतिदिन फील्ड में उपस्थित रहकर निरीक्षण करने, प्रगति की समीक्षा करने तथा व्हॉट्सएप ग्रुप में जियोटैग फोटो एवं दैनिक रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिए। निर्माण के दौरान आम जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए वैकल्पिक मार्ग, बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड एवं सुरक्षा उपाय भी सुनिश्चित करें।

निरीक्षण अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ सभापति व वार्ड पार्षद देवा साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम, उप अभियंता राजेश मिश्रा, ठेकेदार वनित सिंह छाबड़ा, वार्डवासी उपस्थित थे ।

Ankita Sharma

ChhattisgarhDailyNews.com छत्तीसगढ़ का एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो राज्य की ताज़ा खबरें, संस्कृति और विकास से जुड़ी घटनाओं को सटीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना और विश्वसनीय समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button