Explore

Search

October 11, 2026 8:43 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल, छात्राओं ने गुणवत्ताहीन भोजन को लेकर की शिकायत

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। जिले के एक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में उन्हें गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रहा है। बताया जा रहा है कि रसोई में सड़ी हुई सब्जियों का उपयोग कर भोजन तैयार किया जा रहा था, जिससे छात्राओं में भारी नाराजगी व्याप्त है।

छात्राओं के अनुसार, कई दिनों से भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की जा रही थी, लेकिन कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि सब्जियों की गुणवत्ता खराब होने के बावजूद भोजन तैयार कर परोसा गया, जिससे छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्राओं ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की है। कलेक्टर कार्यालय में शिकायत पहुंचने के बाद प्रशासन द्वारा जांच के निर्देश दिए जाने की जानकारी सामने आई है। यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

यह घटना आवासीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं और निगरानी तंत्र पर भी सवाल खड़े करती है। अभिभावकों ने मांग की है कि छात्राओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Letest posts

Latest