कवर्धा। किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार देर शाम सहसपुर लोहारा में निरीक्षण के दौरान बड़ा कदम उठाया। तहसील कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने किसानों को खड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाकर किसानों से जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं।
किसानों ने शिकायत की कि हल्का नंबर 15, ग्राम कुरूवा के पटवारी राजेश शर्मा द्वारा उनके राजस्व संबंधी कार्यों में जानबूझकर देरी और टालमटोल की जा रही है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ने मौके पर ही संबंधित पटवारी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने वहीं पर निलंबन आदेश जारी कर कार्रवाई पूरी की।
जारी आदेश के अनुसार, पटवारी राजेश शर्मा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सहसपुर लोहारा (निर्वाचन शाखा) निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किसानों से धान खरीदी और अन्य राजस्व कार्यों की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पटवारियों को पारदर्शिता और समयसीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम और तहसीलदार को क्षेत्र की नियमित मॉनिटरिंग एवं किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा।
Blog
-

किसानों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई: उपमुख्यमंत्री ने ग्राम कुरूवा के पटवारी को मौके पर ही किया निलंबित
-

कवर्धा में दर्दनाक हादसा: चरवाहे को बाघ ने बनाया शिकार, जंगल में मिला अधखाया शव
कवर्धा। ज़िले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग चरवाहे गुनीराम यादव को बाघ ने शिकार बना लिया। जंगल से उनका अधखाया शव मिलने के बाद गांव में मातम और दहशत दोनों का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गुनीराम यादव रोज़ की तरह अपने मवेशियों को चराने कान्हा नेशनल पार्क के कोर एरिया सूपखार जंगल की ओर गए थे। देर शाम तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और रात में ही थाना चिल्फी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
आज सुबह वन विभाग, पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिज़र्व के सुपखार परिक्षेत्र क्रमांक 314, थाना मंडला के गहरे जंगल में एक अधखाया शव मिला। शव पर बड़े वन्यजीव के हमले के स्पष्ट निशान थे। बाद में परिजनों से पहचान कराई गई, जिसमें पुष्टि हुई कि शव गुनीराम यादव का ही है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने लोगों से जंगल के आसपास सतर्क रहने और अकेले भीतर न जाने की अपील की है। -

कवर्धा में दर्दनाक हादसा: चरवाहे को बाघ ने बनाया शिकार, जंगल में मिला अधखाया शव
कवर्धा। ज़िले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग चरवाहे गुनीराम यादव को बाघ ने शिकार बना लिया। जंगल से उनका अधखाया शव मिलने के बाद गांव में मातम और दहशत दोनों का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गुनीराम यादव रोज़ की तरह अपने मवेशियों को चराने कान्हा नेशनल पार्क के कोर एरिया सूपखार जंगल की ओर गए थे। देर शाम तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और रात में ही थाना चिल्फी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
आज सुबह वन विभाग, पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिज़र्व के सुपखार परिक्षेत्र क्रमांक 314, थाना मंडला के गहरे जंगल में एक अधखाया शव मिला। शव पर बड़े वन्यजीव के हमले के स्पष्ट निशान थे। बाद में परिजनों से पहचान कराई गई, जिसमें पुष्टि हुई कि शव गुनीराम यादव का ही है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने लोगों से जंगल के आसपास सतर्क रहने और अकेले भीतर न जाने की अपील की है। -

जामगांव एम में केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़, महिलाओं से लेकर संग्राहकों तक सबको मिला स्थायी रोजगार
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन एवं राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा जामगांव एम, पाटन में विकसित की गई केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई अब ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण और वनोपज आधारित अर्थव्यवस्था का बड़ा केंद्र बन चुकी है। लगभग 111 एकड़ में फैली यह इकाई ग्रामीणों से वनोपज एवं औषधीय वन उत्पाद खरीदकर उनका संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन कर रही है। यहां तैयार होने वाले उत्पाद ‘छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड’ के नाम से पूरे राज्य में लोकप्रिय हो रहे हैं।
महिला समूहों को मिला स्थायी काम, बढ़ी आमदनी
इकाई क्रमांक-01 में स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार देकर आंवला, बेल और जामुन जैसे वनोपजों से जूस, कैंडी, लच्छा, बेल मुरब्बा, शरबत और जामुन पल्प जैसे उत्पाद पूरी शुद्धता के साथ तैयार किए जा रहे हैं। बीते एक वर्ष में इस इकाई ने 44 लाख रुपये के उत्पादों का निर्माण और विक्रय किया है। तैयार उत्पादों की बिक्री एनडब्ल्यूएफपी मार्ट और संजीवनी स्टोर्स के माध्यम से की जा रही है।
20 हजार मीट्रिक टन क्षमता का विशाल वेयरहाउस
इकाई क्रमांक-02 में 20 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले चार बड़े गोदाम स्थापित किए गए हैं, जिनमें कोदो, कुटकी, रागी, हर्रा, चिरायता, पलास फूल और साल बीज जैसी वनोपज का सुरक्षित भंडारण किया गया है। इन वनोपजों की बिक्री संघ मुख्यालय रायपुर द्वारा निविदा के माध्यम से की जा रही है। दोनों इकाइयों के संचालन से अब तक 5,200 से अधिक मानव दिवस का रोजगार सृजित हुआ है।
पीपीपी मॉडल पर हर्बल एक्सट्रैक्शन यूनिट से नए रोजगार
जामगांव एम में 6 एकड़ में स्थापित हर्बल एक्सट्रैक्शन यूनिट का संचालन छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ और स्फेयर बायोटेक कंपनी द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप ने वर्ष 2025 में इसका लोकार्पण किया था। यहां गिलोय, कालमेघ, बहेड़ा, सफेद मुसली, जंगली हल्दी, अश्वगंधा, गुड़मार व शतावरी जैसी औषधीय वनोपज से अर्क निकालकर आयुर्वेदिक और वेलनेस उत्पादों में उपयोग किया जा रहा है।
संग्राहकों को मिलेगा उचित मूल्य, बढ़ेगी आय
स्फेयर बायोटेक ग्रामीण संग्राहकों से वनोपज का पूर्ण क्रय करेगी, जिससे उन्हें उचित मूल्य और नियमित आय सुनिश्चित होगी। इस परियोजना से वनोपज की मूल्यवृद्धि को नई गति मिली है और ग्रामीणों, महिलाओं व संग्राहकों के लिए रोजगार व आय के स्थायी अवसर तैयार हुए हैं।
यह केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई अब ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक सफल मॉडल बन चुकी है। -

सुकमा पुनर्वासित केंद्र में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आकस्मिक निरीक्षण: युवाओं संग चौपाल, दस्तावेज़ निर्माण से लेकर स्वास्थ्य शिविर तक दिए बड़े निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज शाम सुकमा स्थित पुनर्वास केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं के साथ जमीन पर बैठकर चौपाल लगाई और आत्मीय संवाद किया। उपमुख्यमंत्री की सहजता और सरल व्यवहार ने युवाओं को सहज महसूस कराया, जिससे सभी ने अपनी समस्याएँ और सुझाव खुलकर उनके समक्ष रखे।
श्री शर्मा ने युवाओं से प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने भोजन, आवास और अन्य आवश्यकताओं पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने युवाओं की शिक्षा, खेती-किसानी तथा परिवारजनों से मुलाकात की व्यवस्था के विषय में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कोई परिवारजन बाजार के दिनों में या अन्य समय पर मिलना चाहें तो उसकी उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा यदि किसी युवा के परिजन जेल में हैं तो उनसे मिलने की प्रक्रिया भी प्रशासन द्वारा सुगम कराई जाए।
युवाओं द्वारा मूलभूत दस्तावेजों की कमी का मुद्दा उठाए जाने पर उपमुख्यमंत्री ने तत्काल जिला प्रशासन को दस्तावेज़ निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं अधिकारियों के साथ बैठकर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड आदि के लिए आवेदन प्रक्रिया की निगरानी की और जहां भी समस्या आई, उसका तत्काल समाधान कराया।
उन्होंने पुनर्वासित युवाओं को विधानसभा सत्र के दौरान रायपुर भ्रमण कराने, उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से अवगत कराने तथा केंद्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
सुकमा के पुनर्वास केंद्र में युवाओं को राजमिस्त्री, कृषि उद्यमिता और सिलाई जैसे कौशल आधारित प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, साथ ही पुनर्वास नीति के तहत उन्हें दीर्घकालिक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान एडीजी श्री विवेकानंद सिन्हा, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, एसपी श्री किरण चव्हाण, अपर कलेक्टर गजेंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। -

भोरमदेव शक्कर कारखाना में रियायती दर पर शक्कर वितरण की अंतिम तिथि 29 नवम्बर
कवर्धा। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित राम्हेपुर कवर्धा में अंशधारी सदस्यों रियायती दर पर शक्कर वितरण किया जा रहा है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यातिद कवर्धा के पेराई सीजन 2025-26 के संचालन को दृष्टिगत रखते हुए समस्त अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर वितरण की अंतिम तिथि 29 नवंबर निर्धारित की गई है।
कारखाना प्रबंधन समस्त अंशधारी सदस्यों से अपील करता है कि उक्त तिथि तक शक्कर का उठाव अनिवार्य रूप से कर लेवें। निर्धारित अवधि के बाद अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर का वितरण नहीं किया जावेगा। अंशधारी सदस्यों को रियायती दर 30 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से प्रति शेयर 50 किलोग्राम शक्कर प्रदाय किया जा रहा है।
अंशधारी सदस्यों को शक्कर प्राप्त करने के लिए शेयर प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, पिछले वर्ष 2024 में रियायती दर की मनी रसीद की छायाप्रति, अंशधारी सदस्य की आईडी प्रुफ के रूप में वोटर आईडीकार्ड, आधार कार्ड, ड्रायविंग लाईसेन्स बैंक पास बुक इत्यादि, अंशधारी सदस्य के अधिकृत सदस्य को भेजने की स्थिति में अधिकृत करने संबंधी आवेदन एवं अधिकृत सदस्य का आधार कार्ड, रियायती दर पर 30 रू. प्रति किलो के मान से राशि जमा कर शक्कर प्राप्त करना होगा। रियायती दर पर शक्कर वितरण कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से सांय 04 बजे तक (अवकाश दिवस) को छोड़कर किया जा रहा है।
-

कवर्धा वनमंडल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर चमक बिखेरी, 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल
कवर्धा। देहरादून (उत्तराखंड) में 12 से 16 नवम्बर 2025 तक आयोजित 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में कवर्धा वनमंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ का परचम लहराया। देशभर के 6,495 प्रतिभागियों के बीच मुकाबले में कवर्धा वनमंडल के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक अपने नाम किए।
उप वनक्षेत्रपाल श्रीमती मीना ध्रुवे ने पावर लिफ्टिंग और वेट लिफ्टिंग में चार पदक—दो स्वर्ण और दो रजत जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं श्री सत्यजीत भट्ट, वनरक्षक ने लांग जम्प और हाई जम्प में दो स्वर्ण तथा रिले स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। उप वनक्षेत्रपाल सुश्री फुलन्ती भगत ने सीनियर वेटरन महिला लांग जम्प में स्वर्ण पदक जीता।
वनरक्षक श्री युधिष्ठिर साहू ने 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया और अन्य तीन स्पर्धाओं में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वनपाल श्री विजय चौधरी ने एथलेटिक्स रिले स्पर्धा में चतुर्थ स्थान हासिल किया।
वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि कवर्धा वनमंडल का यह प्रदर्शन पूरे जिले और राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। -

SIR फॉर्म भरने में ओटीपी की जरूरत नहीं: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की
कवर्धा । छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के दौरान नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) फॉर्म भरते समय किसी भी चरण में ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती है। यह सूचना बढ़ते ओटीपी धोखाधड़ी प्रयासों को देखते हुए नागरिकों को सतर्क करने के उद्देश्य से जारी की गई है।
निर्वाचन विभाग के अनुसार, बीएलओ के माध्यम से एसआईआर फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है और किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या बीएलओ द्वारा ओटीपी नहीं मांगा जाता। नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति एसआईआर के नाम पर फोन कर ओटीपी मांगने की कोशिश करे, तो तुरंत इंकार करें और अपने बीएलओ से संपर्क करें।
इसके साथ ही, यदि कोई अज्ञात व्यक्ति ओटीपी साझा करने के लिए दबाव बनाता है या धमकी देता है, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। देशभर की पुलिस द्वारा भी इस प्रकार के नए ऑनलाइन स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
नागरिकों की सहायता के लिए निर्वाचन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन लेने की सलाह दी है। नागरिकों की जागरूकता को ही सुरक्षा की सबसे बड़ी ढाल बताया गया है। -

लोहारा जनपद में योजनाओं की बड़ी सौगात — अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंचाने की पहल तेज
कवर्धा। लोहारा क्षेत्र के ग्राम दनिया खुर्द में जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा और मत्स्य निरीक्षक नीलमणि चंद्रवंशी द्वारा मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, KCC, तालाब पट्टा आवंटन, मत्स्य दुर्घटना बीमा जैसी योजनाओं के लाभ बताकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
इसके साथ ही मत्स्य कृषकों—कृष्णा निषाद, जोहन निषाद, अजय निषाद, खम्मन निषाद को निःशुल्क जाल और आइस बॉक्स वितरित किए गए।
कार्यक्रम में सुरेश साहू, फागुराम साहू, रमेशु पटेल, बलराम साहू, गोविंद साहू, संजू निषाद, मना यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ने कहा— “सरकार की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा संकल्प है।” -

कवर्धा में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भोरमदेव विद्यापीठ में मिल रहा मार्गदर्श उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की दोहरी पहल से स्वास्थ्य व शिक्षा को नई दिशा
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा—दोनों क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। 22 नवंबर को जिला अस्पताल कवर्धा में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित होगा, जिसमें बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक मेमोग्राफी, ब्रश साइटोलॉजी और पेप स्मीयर जैसी उन्नत जांच सेवाएँ प्रदान करेंगे। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र तूरे ने बताया कि संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग, उपचार व्यवस्था और सतत फॉलोअप की सुविधा भी उपलब्ध रहेंगी। शिविर का उद्देश्य कैंसर के शुरुआती लक्षणों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
इसी के साथ युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मजबूत आधार देने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की पहल से संचालित भोरमदेव विद्यापीठ अब जिले के छात्रों के लिए करियर मार्गदर्शन का प्रमुख केंद्र बन चुका है। दिल्ली आईएएस अकादमी के संचालक श्री सौरभ चतुर्वेदी ने 15 नवंबर को छात्रों को सफलता के सूत्र बताए और कहा कि उपमुख्यमंत्री का स्पष्ट विजन है कि संसाधनों की कमी छात्रों की प्रगति में बाधा न बने।
भोरमदेव विद्यापीठ के बाद अब जिला मुख्यालय में 4.41 करोड़ की लागत से उन्नत सुविधाओं से युक्त नालंदा परिसर का निर्माण भी शुरू होने जा रहा है, जो लाइब्रेरी, इंटरनेट और आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ युवाओं को और बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराएगा।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की इन पहलों से जिले के आमजन को स्वास्थ्य सुरक्षा और युवाओं को सक्षम भविष्य की दिशा में मजबूत आधार मिल रहा है।