Explore

Search

May 28, 2026 10:40 am

RECENT POSTS

कवर्धा वनमंडल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर चमक बिखेरी, 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma


कवर्धा। देहरादून (उत्तराखंड) में 12 से 16 नवम्बर 2025 तक आयोजित 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में कवर्धा वनमंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ का परचम लहराया। देशभर के 6,495 प्रतिभागियों के बीच मुकाबले में कवर्धा वनमंडल के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक अपने नाम किए।

उप वनक्षेत्रपाल श्रीमती मीना ध्रुवे ने पावर लिफ्टिंग और वेट लिफ्टिंग में चार पदक—दो स्वर्ण और दो रजत जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं श्री सत्यजीत भट्ट, वनरक्षक ने लांग जम्प और हाई जम्प में दो स्वर्ण तथा रिले स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। उप वनक्षेत्रपाल सुश्री फुलन्ती भगत ने सीनियर वेटरन महिला लांग जम्प में स्वर्ण पदक जीता।

वनरक्षक श्री युधिष्ठिर साहू ने 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया और अन्य तीन स्पर्धाओं में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वनपाल श्री विजय चौधरी ने एथलेटिक्स रिले स्पर्धा में चतुर्थ स्थान हासिल किया।

वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि कवर्धा वनमंडल का यह प्रदर्शन पूरे जिले और राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

Letest posts

Latest