Explore

Search

May 28, 2026 9:40 am

RECENT POSTS

कवर्धा में दर्दनाक हादसा: चरवाहे को बाघ ने बनाया शिकार, जंगल में मिला अधखाया शव

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma


कवर्धा। ज़िले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग चरवाहे गुनीराम यादव को बाघ ने शिकार बना लिया। जंगल से उनका अधखाया शव मिलने के बाद गांव में मातम और दहशत दोनों का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गुनीराम यादव रोज़ की तरह अपने मवेशियों को चराने कान्हा नेशनल पार्क के कोर एरिया सूपखार जंगल की ओर गए थे। देर शाम तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और रात में ही थाना चिल्फी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

आज सुबह वन विभाग, पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिज़र्व के सुपखार परिक्षेत्र क्रमांक 314, थाना मंडला के गहरे जंगल में एक अधखाया शव मिला। शव पर बड़े वन्यजीव के हमले के स्पष्ट निशान थे। बाद में परिजनों से पहचान कराई गई, जिसमें पुष्टि हुई कि शव गुनीराम यादव का ही है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने लोगों से जंगल के आसपास सतर्क रहने और अकेले भीतर न जाने की अपील की है।

Letest posts

Latest