Blog

  • एनडीए की ऐतिहासिक जीत,बिहार की प्रगति के लिए जनता की प्रतिबद्धता का प्रतीक : भावना बोहरा

    एनडीए की ऐतिहासिक जीत,बिहार की प्रगति के लिए जनता की प्रतिबद्धता का प्रतीक : भावना बोहरा

    बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए फिर एक बार एनडीए सरकार के अपने नारे को सिद्धि तक पहुंचाने में कामयाब हुई है। भारतीय जनता पार्टी और उनकी सहयोगी पार्टियों ने चुनाव में एक तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करते हुए एक बड़ी जीत दर्ज की है वहीं महागठबंधन को एक बार फिर से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

    भाजपा और एनडीए गठबंधन को मिली इस ऐतिहासिक जीत पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की जनता ने एक बार फिर अपने जनादेश से यह सिद्ध कर दिया है कि वह विकास, स्थिरता और सर्वसमावेशी प्रगति के मार्ग पर अटूट विश्वास रखती है। यह परिणाम सिर्फ़ चुनावी जीत नहीं, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, उनकी गारंटी, और उभरते हुए नये बिहार के भविष्य में जन-जन का अटूट विश्वास है। इस विश्वास के लिए बिहार की जनता का कोटि-कोटि आभार। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन को मिली इस ऐतिहासिक जीत के लिए एनडीए के सभी विजयी प्रत्याशी, समर्पित कार्यकर्ताओं को भी हार्दिक बधाई। आपकी मेहनत, आपका समर्पण और आपकी प्रतिबद्धता ही इस ऐतिहासिक विजय की असली शक्ति है।

    उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार पुनः बिहार के विकास, महिला के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने सहित प्रदेश में विकास व अधोसंरचना निर्माण को गति देने के लिए सुशासन की सरकार चुना है। विपक्षी पार्टियों ने कई भ्रम फैलाये, चुनाव में जितने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी की माताजी का अपमान किया, कई झूठे वादे लेकर जनता के बीच गए लेकिन जनता सब जानती है कि ये सिर्फ विपक्षियों के चुनावी वादें हैं जो जमीनी हकीकत पर नहीं उतरते। पर मोदी जी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी होती है, वो जो कहते हैं उसे जरुर पूरा करते हैं। बिहार की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 10000 रुपए की आर्थिक सहायता दी। मोदी जी द्वारा बिहार के लिए विशेष पैकेज मिलने से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहें हैं, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है, रेल सुविधाओं का विस्तार हुआ है, इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांति आई है, उर्जा और सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हुआ है, हवाई कनेक्टिविटी सुदृढ़ हुई है।

    भावना बोहरा ने आगे कहा कि बिहार की जनता इन सभी परिवर्तन से भली भांति परिचित है, उन्होंने प्रधानमंत्री जी और एनडीए सरकार की घोषणाओं और योजनाओं को जमीनी हकीकत में पूरा होते देखा है। इन्हीं परिवर्तनकारी नीतियों से एक बार पुनः एनडीए गठबन्धन बिहार में ऐतिहासिक जीत जरुर दर्ज करेगी। मुझे ख़ुशी है कि जीत का मुझे भी माध्यम बनने का केन्द्रीय नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व ने सोनपुर विधानसभा प्रभारी के रूप में मुझे जिम्मेदारी दी और आज वहां से भी भाजपा प्रत्याशी विनय कुमार सिंह ने भी बड़े अंतर से जीत हासिल की है मैं उन्हें व सोनपुर विधानसभा के समस्त कर्मठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बधाई देती हूँ साथ ही सोनपुर विधानसभा की जनता जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान मुझे अपने परिवार के सदस्य की भांति स्नेह और समर्थन दिया मैं उनके इस विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में बिहार की जनता से किये हर एक वादों को सुशासन और विकास की पहचान एनडीए सरकार अक्षरशः पूरा करते हुए बिहार की महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और एक नए,आत्मनिर्भर व विकसित बिहार को नई ऊँचाइयों पर लेकर जाएंगे ।

  • बच्चों ने बताया मीनू अनुसार नहीं मिला भोजन, कलेक्टर ने प्रधान पाठक को थमाया नोटिस

    बच्चों ने बताया मीनू अनुसार नहीं मिला भोजन, कलेक्टर ने प्रधान पाठक को थमाया नोटिस

    कवर्धा। प्राथमिक शाला खूंटू के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बच्चों से पढ़ाई लिखाई और मध्याह्न भोजन के संबंध में बात की। उन्होंने जब मीनू अनुसार गत दिवस भोजन दिए जाने की जानकारी ली तो बच्चों ने बताया कि भोजन में दाल चावल के साथ आचार दिया गया था। इस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने कड़ी आपत्ति और नाराजगी जताते हुए प्रधानपाठक को शो कॉस नोटिस देने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।

    कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन का मेनू बच्चों के पौष्टिक आवश्यकताओं के आधार पर तैयार किया गया है। इसी के आधार पर राशि जारी की जाती है। स्कूल में प्रधानपाठक और शिक्षकीय स्टाफ की यह जिम्मेदारी है कि वे समूहों द्वारा तय मीनू अनुसार भोजन दिया जा रहा है अथवा नहीं इसकी मॉनिटरिंग करें। बच्चों के मध्याह्न भोजन में कही कमी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

    कलेक्टर श्री वर्मा ने बच्चों से कहा कि रोज स्कूल आएं और अच्छे से पढ़ाई करें। स्कूल में जो पढ़ाया जाता है उसका घर जाकर अभ्यास भी करें। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि कक्षाएं नियमित रूप संचालित करें। पढ़ाई के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें खेल तथा अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों से भी जोड़ें। इस दौरान जिला शिक्षाधिकारी श्री एफ आर वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री वर्मा ने यहां आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बच्चों से मुलाकात की और केंद्र में मिलने वाले पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी स्टाफ को परिसर को साफ सुथरा और बच्चों के अनुकूल व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। केंद्र के रख रखाव पर विशेष ध्यान देते हुए मरम्मत योग्य कार्यों को पंचायत के माध्यम से करवाने के निर्देश सरपंच को दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के किचन का भी मुआयना किया और यहां बच्चों के लिए बन रहे भोजन के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष फोकस रखें।

    विशेष गहन पुनरीक्षण के फॉर्म डिजिटाइजेशन पर दें जोर

    कलेक्टर श्री वर्मा ने निरीक्षण के दौरान बीएलओ से गांव में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के के कार्यों के बारे में जानकारी ली और कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें फॉर्म में मतदाता की जानकारी भरने के साथ उसे डिजिटाइजेशन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन अपलोड किया जाना है। उन्होंने बीएलओ को प्रतिदिन फॉर्म अपडेशन के आंकड़े बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

  • पंडरिया विधानसभा के वनांचल में निवासरत आदिवासी परिवार के 115 लोगों की हुई घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया स्वागत

    पंडरिया विधानसभा के वनांचल में निवासरत आदिवासी परिवार के 115 लोगों की हुई घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया स्वागत

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा में निरंतर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से लेकर आदिवासी एवं वनवासी संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं। उनके इन्हीं प्रयासों और वनांचल क्षेत्र में निवासरत जनजाति परिवारों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान, सशक्तिकरण व सुविधा के लिए उनके अथक प्रयासों से आज वनांचल क्षेत्र में रहने वाले भोले-भाले जनजाति समाज के लोगों को जिन्होंने प्रलोभन देकर उनका धर्मान्तरण कराया है उनके मंसूबों पर प्रहार हो रहा है वहीं जनजाति समाज के लोग अपने मूल धर्म में वापसी कर अपनी जड़ों से जुड़ रहें हैं। इसी कड़ी में आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला,ग्राम नेऊर में आयोजित जनजाति गौरव सम्मान एवं अभिनंदन समारोह में विधायक भावना बोहरा की उपस्थिति में जनजाति परिवार के 115 लोगों ने घर वापसी कर अपने मूल धर्म में प्रवेश किया और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से पुनः जुड़े। विधायक भावना बोहरा ने उनके पैर पखारकर स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान ग्राम नेऊर, अमनिया, अमलीटोला,महिडबरा, खैरहापारा, कांदावानी, डफरपानी, दमगढ़ (लडूटोला), सारपानी, दमगढ़ (मौहापानी), दमगढ़ और बिरहुलडीह जैसे वनांचल क्षेत्रों में निवासरत जनजाति परिवार के लोगों ने घर वापसी की और इस प्रयास के लिए विधायक भावना बोहरा का अभिनंदन किया। विदित हो की कुछ माह पूर्व भी विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत 70 लोगों की ने अपने मूल धर्म में प्रवेश किया था।

    इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आदिवासी समुदाय भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर के वाहक रहे हैं। उनकी प्रकृति-पूजा, लोक देवताओं की आराधना और सामुदायिक जीवन शैली, वनवासी परंपराओं से गहराई से जुड़ी हुई है। इसी परंपरा और धार्मिक संस्कृति को सहेजने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं और आज पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में रहने 115 आदिवासी भाई-बहनों ने अपने मूल धर्म में प्रवेश किया और अपनी संस्कृति-धार्मिक जड़ों से जुड़ें हैं। घर वापसी सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता की रक्षा का संकल्प है, इसी संकल्प के साथ हम उन भोले-भाले जनजाति समाज के लोगों को पुनः अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहें हैं जिन्हें कुछ लोगों द्वारा प्रलोभन देकर, गुमराह किया जा रहा है और अपने निजी स्वार्थ के लिए हमारे जनजाति व आदिवासी समाज के लोगों की अस्मिता और उनकी संस्कृति व विरासत को नुकसान पहुंचा कर वर्षों पुरानी प्राचीनकाल से चली आ रही सभ्यता को समाप्त करने का काम किया जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार उनके इन मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। छत्तीसगढ़, आदिवासी संस्कृति और प्रकृति की गोद में बसा हमारा यह राज्य, सदियों से विविधता का प्रतीक रहा है। लेकिन हाल के वर्षों में, जबरन या प्रलोभन से धर्मांतरण की घटनाओं ने न केवल हमारी परंपराओं को खतरा पहुँचाया है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर किया है।

    उन्होंने कहा कि धर्मान्तरण की गतिविधियों से जुड़े लोग हमारे भोले-भाले आदिवासी भाई-बहनों को “नया नियम” नामक किताब बाँट रहे हैं। सबको मालूम है कि इसका उद्देश्य क्या है? अगर इन्हें सच में आदिवासियों की चिंता होती, तो वे उनके इतिहास, उनका योगदान, उनके स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कहानियाँ, और उनके समाज के उन महान व्यक्तित्वों की गाथाएँ बताते जिन्होंने देश और समाज में नाम कमाया। लेकिन इनका उद्देश्य सही नहीं है, इसलिए ये लोग केवल भटकाने का काम कर रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा प्रदेश के आदिवासी व जनजाति समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। एक ओर हमारा प्रदेश नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की ओर अग्रसर हो रहा है तो वहीं राज्योत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ पधारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने आदिवासी नायकों के शौर्य और बलिदान को समर्पित नवा रायपुर में देश के पहले डिजिटल संग्रहालय शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का लोकार्पण कर आदिवासी जननायकों के संघर्ष, शौर्य और बलिदान को सहेजने का कार्य किया।

    भावना बोहरा ने कहा कि पीएम जनमन योजना के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले जनजाति परिवारों को पक्की सड़क व सुगम आवागमन के साथ ही पक्के आवास मिल रहें हैं। देश के 188 आदिवासी जिलों में “प्रधानमंत्री जन-मन” कार्यक्रम के माध्यम से गाँवों में बिजली, पानी, सड़क और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है जो आज़ादी के बाद पहली बार हो रहा है। भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज को उचित व सम्मान जनक स्थान देने का कार्य किया है आज देश के सर्वोच्च्य पद पर आदिवासी समाज से आने वाली श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति के रूप में पूरे आदिवासी समाज को सम्मान दिया, प्रदेश के मुख्यमंत्री आदिवासी हैं, और सरकार हर कदम पर आदिवासी समाज के साथ खड़ी है। आज पंडरिया विधानसभा में भी वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी परिवारों को 3000 से अधिक पीएम आवास मिले हैं, 100 किलोमीटर से अधिक की पक्की सड़कें तैयार हो रही हैं, पानी के लिए दूर दराज नहीं भटकना पड़ता बल्कि टैंकरों के माध्यम से उनतक स्वच्छ पेयजल पहुँचाया जा रहा है , बिजली की आपूर्ति की जा रही हैं वहीं शासन की योजनाओं का लाभ उनतक पहुँच रहा है। हमारी आदिवासी संस्कृति जो जल, जंगल और जमीनों की रक्षा करती है उन्हें बचाना हमारा कर्तव्य है और इसके लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

    इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी हरीश लुनिया ने भी संबोधित करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा की करीब दो महीने पूर्व ही भावना बोहरा ने वनांचल क्षेत्र के लगभग 70 से अधिक परिवारों की घर वापसी कराई और आज 115 से अधिक लोगों की उन्होंने घर वापसी कराकर आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उनके द्वारा लगातार पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों और जनसेवा के कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य,सशक्तिकरण, युवाओं को प्रोत्साहन जैसे हर क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करते हुए एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी जी ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा के इन प्रयासों के लिया बधाई देते हुए उपस्थितजनों को संबोधित किया और कहा कि यह एक सार्थक पहल है और जनजाति समाज के कल्याण व उत्थान के लिए हम हमेशा प्रयास करते रहेंगे।

    कार्यक्रम में बैगा जनजाति समाज के वरिष्ठजन, भाजपा के समस्त मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर पालिका एवं नगर व जनपद पंचायत के सदस्य, जनप्रतिनिधि, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आदिवासी समाज के सदस्यगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मिले वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी से, दी शुभकामनाएं

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मिले वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी से, दी शुभकामनाएं

    कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट रहीं आकांक्षा सत्यवंशी एवं उनके परिजनों के साथ अपने निज निवास पर आत्मीय भेंट की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उन्हें शौर्य के प्रतीक के रूप में गदा भी भेंट किया। जिसपर आकांक्षा ने हर्ष पूर्वक अपने विश्वकप के फाइनल मैच में गदा से जुड़ा एक वाक्या शेयर करते हुए बताया कि वे भी हनुमान जी की भक्त हैं और आखरी मैच में खिलाड़ी राधा यादव और क्रांति गौड़ पूरे समय हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। फिर जब उनकी मैच खेलने की पारी आयी तो उन्होंने एक छोटा सा गदा मेरे हांथों में देकर उसे मैच के अंत तक पकड़े रहने को कहा था और भगवान हनुमान की कृपा हम पर बनी रही और हम विश्व विजेता बन गए।

    एम्स रायपुर की नौकरी का अवसर छोड़ बनीं महिला टीम की फिजियो

    इस अवसर पर उन्होंने उपमुख्यमंत्री से अपने क्रिकेट से जुड़ने के सफर को साझा किया। कैसे एम्स रायपुर की पक्की नौकरी छोड़कर उन्होंने क्रिकेट टीम की फिजियो बनीं। उन्होंने बताया की प्रारंभिक पढ़ाई के बाद रायपुर मेडिकल कॉलेज से फिजियोथेरेपी में स्नातक और कटक से स्नातकोत्तर किया। जिसके बाद उन्होंने कई न्यूरो सर्जन्स के साथ काम किया और उसी वक्त उन्होंने फेसबुक पर अपनी ट्रेवलिंग के शौक के साथ अपनी बक्केट विश लिस्ट शेयर की थी। उन्होंने कहा उन्हें नहीं पता था कि एक फेसबुक पोस्ट मेरी दुनिया बदल देगा। फेसबुक पोस्ट से मेरे घूमने के शौक को जानकर मेरी सीनियर ने मुझे छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम से जुड़ने का ऑफर दिया और उसी वक्त उनका चयन एम्स रायपुर के लिए भी हुआ था। घर में लोग स्थायी नौकरी के लिए मुझे एम्स जाने के लिए कहा पर माता-पिता और भाई ने उन्हें स्पोर्ट किया और उन्होंने स्थायी नौकरी छोड़ क्रिकेट के साथ अपनी यात्रा प्रारम्भ की एवं छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम की तीनों वर्गों को अपनी सेवाएं दी और उनके अच्छे काम ने उन्हें बीसीसीआई की नजर में ला दिया और सीधे सीनियर भारतीय महिला टीम के साथ उन्हें एक कार्यशाला में कार्य करने का मौका मिला और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    पहले कठिन होता था महिला का सफर करना, अब सभी का मिला साथ

    इस अवसर आकांक्षा ने बताया कि उन्हें घूमने का शौक है पहले महिलाओं का सफर करना बहुत कठिन होता था, अब मुझे घर वालों का साथ मिला और अब सब बदल गया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि अब खेल हो या फाइटर प्लेन उड़ाना हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रहीं हैं। अब तो शासन में भी महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

    बस्तर ओलंपिक में शामिल होने उपमुख्यमंत्री ने दिया न्योता

    उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आकांक्षा को वर्ल्ड कप विजय की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा की आपकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है। कवर्धा की बेटी का विश्व विजेता बनने में अमूल्य योगदान हम सभी के लिए गर्व की बात है। इससे हमारे प्रदेश की बालिकाएं भी खेल के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित होंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत में आपकी भूमिका ने हम सभी को गौरव दिलाया है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आकांक्षा सत्यवंशी को सम्मान स्वरूप मेडल पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और पूरे परिवार के साथ स्वल्पाहार भी किया। फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने जीत की खुशी साझा करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि मैं अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए इस सफलता में योगदान दे पाई। उन्होंने अपने पति को अपना सहयोगी बताया। उपमुख्यमंत्री ने उन्हें बस्तर ओलंपिक में शामिल होकर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए आमंत्रित भी किया।

    ओलंपिक में पदक दिलाएंगे बस्तर के युवा

    उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा की राज्य सरकार खेल, शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों को निरंतर विस्तार दे रही है। हम राज्य की हर प्रतिभा को मंच देने के लिए कार्य कर रहे हैं। बस्तर ओलंपिक के माध्यम से बस्तर की विलक्षण प्रतिभाएं आगे आ रहीं हैं। बस्तर के युवा आनुवांशिक रूप से खेलकूद और एथेलेटिक्स के लिए ढ़ले होते हैं। बस्तर ओलंपिक से अब हर गांव और हर विकासखण्ड से नई खेल प्रतिभाएं सामने आ रहीं हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि बस्तर ओलंपिक से प्रतिभाओं की तलाश कर उन्हें अगले ओलंपिक के लिए तैयार करें और वे भारत को अगले ओलंपिक में पदक दिलाएंगे।

    आकांक्षा उपमुख्यमंत्री को डाइट के टिप्स में कहा खाएं छत्तीसगढ़िया साग

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें भात और साग खाना बहुत पसंद है। तो आकांक्षा ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ियों की विशेषता ही हमारी विभिन्न साग सब्जियों की भिन्नता है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को डाइट टिप्स देते हुए कहा कि आपको तो छत्तीसगढ़िया साग पसंद है वो खाना भी बहुत जरूरी है। रोज के भोजन में इसे शामिल करें ।

  • विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया शक्कर कारखाना में केन केरियर की पूजा और शेयर प्रमाण पत्र वितरण के शुभारंभ कर परिसर में सरदार पटेल की प्रतिमा और हनुमान मंदिर स्थापना की  भी घोषणा की

    विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया शक्कर कारखाना में केन केरियर की पूजा और शेयर प्रमाण पत्र वितरण के शुभारंभ कर परिसर में सरदार पटेल की प्रतिमा और हनुमान मंदिर स्थापना की भी घोषणा की

    पंडरिया। विधायक भावना बोहरा ने केन केरियर और भगवान सत्यनारायण जी की पूजा-अर्चना कर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया में सत्र 2025-26 के गन्ना खरीदी और पेराई सत्र और शेयर धारक किसानों को शेयर प्रमाण पत्र वितरण का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने कारखाना के स्थापना से लेकर अबतक सरदार पटेल जी के नाम से संचालित होने वाले इस गन्ना कारखाने में उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा स्थापना करने और कारखाना परिसर में श्री हनुमान मंदिर स्थापित करने की भी घोषणा की। इसके साथ ही इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्र के सभी किसानों को गन्ना खरीदी सत्र की शुरूआत पर बधाई दी और कारखाने के शेयर धारक किसानों को शेयर प्रमाण पत्र वितरण किया। इससे कारखाने के लगभग 12000 से अधिक शेयर धारक किसानों को लाभ मिलेगा वहीं अन्य किसान भी प्रेरित होंगे।

    भावना बोहरा ने कहा कि किसानों का सम्मान और उनका आर्थिक सशक्तिकरण भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। आज से हमारे पंडरिया के शक्कर कारखाने में भी गन्ना खरीदी और पेराई की प्रक्रिया शुरू हो रही है यह अवसर आप सभी किसान भाई-बहनों के साथ-साथ हमारे लिए भी हर्ष का अवसर है। मैं समस्त शेयर धारक किसानों को भी बधाई देती हूँ जिन्हें आज शेयर प्रमाण पत्र मिला है। आप वो राष्ट्र-निर्माता हैं, जिनके खेतों से निकली मिठास करोड़ों भारतीयों के जीवन में मिठास घोलती है। आप सभी को अपनी फसल बेचने और पेराई प्रक्रिया में कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है और प्रक्रियाओं को सुदृढ़ किया गया है जिससे अधिक से अधिक किसान अपने फसलों को बिना किसी अवरोध बेच सकें। कारखाना प्रबंधन और प्रशासन द्वारा भी विशेष व्यवस्था एवं कदम उठाए गए हैं जिससे किसान सुविधाजनक तरीके से अपनी फसल बेच सकेंगे, जिससे उनके समय और श्रम की बचत होगी।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर प्रयास कर रही है। दीपावली के पूर्व किसानों को बकाया राशि का पूर्ण भुगतान करने के साथ ही उन्हें प्रोत्साहन राशि एवं रिकवरी राशि का भी भुगतान करने का सराहनीय कार्य हमारी सरकार ने किया है, जिससे त्योहार में किसानों को दुगनी ख़ुशी मिली। सरकार ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया है और इस बार भी किसानों को उनके अधिकारों का पूरा भुगतान किया गया है। सरकार की योजनाओं से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने में मदद मिल रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा गन्ना समर्थन मूल्य घोषित करने का निर्णय गन्ना किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कैबिनेट ने 2025-26 गन्ना सत्र के लिए 355 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दी है। इस निर्णय से देशभर के गन्ना किसानों को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि उनका आर्थिक सशक्तीकरण भी होगा। ड्रोन दीदी और लखपति दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण व किसान महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण कर उन्हें स्वालंबन की ओर अग्रसर किया है।

    भावना बोहरा ने कहा कि किसान को प्राथमिकता से उनके सशक्तिकरण के लिए केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा निरंतर योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना और कृषकों को आधुनिक कृषि से जोड़ने और उपकरणों का अधिक से अधिक उपयोग करने की दिशा में भी कृषि उपकरणों में जीएसटी दरों में अभूतपूर्व कमी की गई है जिससे किसानों को सहयता मिल रही है वहीं उनकी फसल उत्पादन क्षमता में भी बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं राज्य सरकार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में भूमिहीन किसानों को 10000 रुपए की आर्थिक सहयता, किसान समृद्धि योजना, के साथ ही हमारी सरकार “मोदी की गारंटी” के अनुरूप किसानों की उन्नति के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। आज छत्तीसगढ़ में किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की कीमत दी जा रही है, जो उनकी आय को और सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के दस दिनों के भीतर ही 2 वर्ष की बकाया बोनस राशि का भुगतान कर हमने किसानों के भरोसे को और मजबूत किया। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में ‘किसान क्रेडिट कार्ड योजना’ की शुरुआत हुई, जिसने खेती-किसानी को लाभकारी व्यवसाय में परिवर्तित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले किसान भारी ब्याज दरों पर उधार लेकर खेती करते थे, लेकिन आज केसीसी (KCC) के माध्यम से शून्य ब्याज दर पर ऋण मिल रहा है, जिससे खेती-किसानी और आसान हो गई है। ऐसे कई किसान हित व अधिकार के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार ने निर्णय लिए हैं जिनसे आज उनके जीवन में सकारातमक परिवर्तन आया है।

  • कवर्धा यूनिटी मार्च : सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से भारत एकजुट और सशक्त रूप में स्थापित हुआ-सांसद संतोष पाण्डेय

    कवर्धा यूनिटी मार्च : सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से भारत एकजुट और सशक्त रूप में स्थापित हुआ-सांसद संतोष पाण्डेय

    कवर्धा। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में आज राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए जिला स्तरीय “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद संतोष पाण्डेय ने नगर पालिका परिषद कवर्धा परिसर से सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। इसके बाद सांसद श्री पाण्डेय ने यूनिटी मार्च पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी रैली में शामिल हुए। लगभग आठ किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा नगर पालिका परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर भोरमदेव कन्या शिक्षा परिसर आवासीय विद्यालय महराजपुर में संपन्न हुई। इस दौरान सांसद श्री पाण्डेय ने युनिटी मार्च के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मोमेटों देकर सम्मानित किया।

    यूनिटी मार्च के दौरान सांसद सहित जन प्रतिनिधियों ने जगह-जगह जनजागरण कार्यक्रमों में भाग लिया। सिग्नल चौक में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, झंडा चौक से सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचने पर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। हाईस्कूल कैलाश नगर में स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई। इसके बाद ग्राम भागूटोला के पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया और जांच कराया। वहीं गुरुकुल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। अंत में भोरमदेव आवासीय विद्यालय महराजपुर में उत्साह और एकता के साथ यूनिटी मार्च पदयात्रा का समापन हुआ। यूनिटी मार्च में कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदनी, श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह, नितेश अग्रवाल, मनिराम साहू, सहित जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

    सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि आज हम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहे हैं, जो केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार, एक शक्ति और एक संकल्प के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद देश के 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में बांधने का जो महान कार्य किया, वह विश्व इतिहास का सबसे बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा कि उस दौर में भारत कई रियासतों में बंटा हुआ था, जहां हर राजा अपनी सत्ता में सीमित था। लेकिन सरदार पटेल ने अद्भुत दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प और कौशल के बल पर उन सभी रियासतों को भारत माता की गोद में समाहित किया। अगर उस समय सरदार पटेल न होते, तो आज भारत एकजुट और सशक्त रूप में खड़ा नहीं होता।

    सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि हैदराबाद, जूनागढ़, कश्मीर जैसे राज्यों के विलय में सरदार पटेल की निर्णायक भूमिका रही। उन्होंने बिना किसी दबाव के केवल राष्ट्रहित में निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत की एकता को बनाए रखना, पटेल की दृष्टि और निष्ठा का परिणाम है। सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि आज हम सबको यह स्मरण रखना चाहिए कि स्वतंत्रता केवल आजादी का प्रतीक नहीं, बल्कि एकता, समरसता और त्याग की भावना का परिचायक है। हमें अपने पूर्वजों के बलिदान और सरदार पटेल के सपनों को साकार करने के लिए समाज में भाईचारे, सौहार्द और राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवित रखना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का जो संकल्प लिया है, वह वास्तव में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को मूर्त रूप देने का प्रयास है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा गुजरात में बनवाई गई स्टैचू ऑफ यूनिटी, विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा है, जो सरदार पटेल के अदम्य साहस, एकता और नेतृत्व का प्रतीक है।

    सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि आज जब पूरा देश विकास, प्रगति और आत्मनिर्भरता के पथ पर अग्रसर है, तब हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह सब उस एकता की नींव पर टिका है, जिसे सरदार पटेल ने अपने पसीने और दृढ़ इच्छाशक्ति से मजबूत किया था। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की एकता, अखंडता और समरसता की भावना को सर्वोपरि रखें, और अपने जीवन में राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। यूनिटी मार्च के माध्यम से जिलेवासियों ने एक स्वर में संदेश दिया कि भारत की एकता, अखंडता और समरसता हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। पूरा नगर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।

    शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    यूनिटी मार्च के दौरान सिग्नल चौक स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।

    झंडा चौक पर बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

    युनिटी मार्च झंडा चौक पहुंचने पर स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। गीत और नृत्य से सजे कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की।

    नशामुक्त अभियान की दिलाई शपथ

    यूनिटी मार्च झंडा चौक से भारत माता, वंदे मातरम के जयकारे के साथ सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। जनजागरण के चरण में नशामुक्त भारत अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

    विद्यालयों में स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश

    यूनिटी मार्च के प्रतिभागी जब हाईस्कूल कैलाश नगर पहुंचे, तो वहां स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय परिसर की सफाई की गई। इसके बाद ग्राम भागूटोला के पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के शिविर का अवलोकन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने स्वयं स्वास्थ्य जांच भी कराई और लोगों को नियमित जांच के लिए प्रेरित किया।

    गुरुकुल पब्लिक स्कूल में ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

    युनिटी मार्च के अगले पड़ाव में गुरुकुल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता में निहित है, और यह विविधता ही हमें एक सूत्र में बांधती है।

    जनभागीदारी से सजा एकता का पर्व

    यूनिटी मार्च में जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। युनिटी मार्च के दौरान जगह-जगह जनजागरण कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर और शपथ कार्यक्रमों के माध्यम से एकता का सशक्त संदेश दिया गया।

  • सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 10 नवम्बर को होगा भव्य “यूनिटी मार्च का आयोजन, सांसद संतोष पाण्डेय होंगे मुख्य अतिथि

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 10 नवम्बर को होगा भव्य “यूनिटी मार्च का आयोजन, सांसद संतोष पाण्डेय होंगे मुख्य अतिथि

    कवर्धा । भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु जिला स्तरीय “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह मार्च 10 नवम्बर को सुबह 10 बजे नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय शामिल होंगे। आयोजन की सभी तैयारियाँ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में पूर्ण कर ली गई हैं।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में राष्ट्रीय गर्व, एकता और समरसता की भावना को सुदृढ़ करना है। यूनिटी मार्च के दौरान नगर पालिका परिषद कार्यालय में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा सिग्नल चौक स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

    मार्च के मार्ग में झण्डा चौक पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी सरदार पटेल के जीवन पर आधारित नुक्कड़ नाटक और राष्ट्रीय एकता पर नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर, कवर्धा में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नशामुक्ति शपथ का आयोजन होगा।

    हाईस्कूल कैलाश नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय परिसर की सफाई की जाएगी, वहीं ग्राम भागुटोला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। गुरूकुल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी।

    मार्च का समापन भोरमदेव आवासीय विद्यालय, महराजपुर में होगा, जहाँ अतिथियों द्वारा सरदार पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण, उद्बोधन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर जिले में चार नालों पर बनेगा पुल 13.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति, ग्रामीण आवागमन और विकास को मिलेगा नया आयाम

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर जिले में चार नालों पर बनेगा पुल 13.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति, ग्रामीण आवागमन और विकास को मिलेगा नया आयाम

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। जिले में चार प्रमुख नालों पर पुल निर्माण के लिए कुल 13 करोड़ 69 लाख 21 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा और वर्षा ऋतु के दौरान भी संपर्क मार्ग निर्बाध रहेंगे।

    स्वीकृत परियोजनाओं के तहत —

    • दुलदुला एल-025 से बनगांव मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 3.60 करोड़ रुपये,

    • चटकपुर से बकुना मार्ग के लिए 2.71 करोड़ रुपये,

    • मुड़ाअम्बा मुड़ा नाला पर पुल के लिए 2.69 करोड़ रुपये, तथा

    • फरसाबहार के रायअम्बा से मकरीबंधा कुसुमनाला मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 4.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

    इन पुलों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं स्थानीय व्यापार, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य सेवाओं में भी उल्लेखनीय सुधार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

    क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस दूरदर्शी निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम जशपुर जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास में एक नई दिशा प्रदान करेगा और ग्रामीण अंचलों के लिए बेहतर भविष्य का आधार बनेगा।

  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भानुप्रतापपुर के सुदूर वनांचल ग्राम मुल्ला स्थित पुनर्वास केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, पुनर्वासित युवाओं को बहुआयामी कौशल प्रशिक्षण से आजीविकामूलक कार्यों से जोड़ने के दिए निर्देश

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भानुप्रतापपुर के सुदूर वनांचल ग्राम मुल्ला स्थित पुनर्वास केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, पुनर्वासित युवाओं को बहुआयामी कौशल प्रशिक्षण से आजीविकामूलक कार्यों से जोड़ने के दिए निर्देश

    रायपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज शाम कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम मुल्ला स्थित पुनर्वास केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माओवाद की राह छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं को दिए जा रहे कौशल विकास प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी ली और उनसे संवाद किया।

    निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने पुनर्वासित युवाओं से उनकी शिक्षा, प्रशिक्षण, आजीविका और परिवारिक स्थिति के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पुनर्वासित युवक को प्रतिदिन कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे अधिक सक्षम बनकर दीर्घकालिक रोजगार प्राप्त कर सकें।

    उन्होंने पुनर्वास केंद्र में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड निर्माण, स्वास्थ्य परीक्षण और परिवारजनों से मुलाकात की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। श्री शर्मा ने कहा कि परिवार की सहमति से पुनर्वास केंद्र में ही सामूहिक विवाह की व्यवस्था की जा सकती है। साथ ही युवाओं को विधानसभा सत्र के दौरान रायपुर भ्रमण कराने के निर्देश भी दिए, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और शासन की कार्यप्रणाली से अवगत हो सकें।

    पुनर्वास केंद्र में वर्तमान में 66 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें 52 पुनर्वासित युवक और 14 प्रभावित परिवारों के सदस्य शामिल हैं। इन्हें काष्ठ शिल्प, राज मिस्त्री और इलेक्ट्रिशियन जैसे रोजगारोन्मुखी ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को स्वावलंबी बनाकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती इंदिरा कल्याण एलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाली, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, एसडीएम श्री जी.डी. वाहिले, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल रजक, लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य श्री सुनील नेताम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • सहसपुर लोहारा को मिला 2 करोड़ 11 लाख 8 हजार का विकास उपहार — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से नगर में होगा व्यापक सौंदर्यीकरण और सुविधाओं का विस्तार

    सहसपुर लोहारा को मिला 2 करोड़ 11 लाख 8 हजार का विकास उपहार — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से नगर में होगा व्यापक सौंदर्यीकरण और सुविधाओं का विस्तार

    कवर्धा। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों और जनहितैषी दृष्टिकोण का परिणाम है कि सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को 2 करोड़ 11 लाख 8 हजार रुपए की विकास स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025–26 में अधोसंरचना मद अंतर्गत नगर के सर्वांगीण विकास और सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत की गई है।

    इस स्वीकृति के बाद नगरवासियों में हर्ष की लहर व्याप्त है। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस स्वीकृति से नगर का स्वरूप ही बदल जाएगा।

    इन प्रमुख कार्यों को मिलेगी गति

    स्वीकृत परियोजनाओं में नगर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवनों का निर्माण, खेल मैदान का उन्नयन, तथा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।

    40 लाख रुपए की लागत से दो भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड क्रमांक 11 में भारत माता चौक के सौंदर्यीकरण पर 25 लाख रुपए, तथा छत्तीसगढ़ महतारी चौक के निर्माण पर 15 लाख 81 हजार रुपए व्यय होंगे। इसी वार्ड में 6 लाख 50 हजार रुपए की लागत से सामुदायिक भवन बनेगा। वार्ड क्रमांक 13 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के निर्माण हेतु 22 लाख 39 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक निर्माण के लिए 4 लाख 81 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। खेल मैदान का उन्नयन एवं हाई मास्क लाइट लगाने पर 46 लाख 57 हजार रुपए व्यय होंगे। बालक प्राथमिक शाला के पीछे, पुराने पंचायत भवन के पास 30 लाख रुपए की लागत से एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से सांस्कृतिक भवन तक 10 लाख रुपए की लागत से पाथवे निर्माण, और पुराने तालाब के पास 10 लाख रुपए की लागत से छोटे गार्डन का निर्माण कराया जाएगा।

    इन सभी विकास कार्यों के पूर्ण होने से नगर पंचायत सहसपुर लोहारा का चेहरा बदल जाएगा। चौक-चौराहों का आकर्षक स्वरूप नगर की पहचान बनेगा, वहीं नए सामुदायिक भवनों, खेल मैदान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से स्थानीय नागरिकों को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले — यह स्वीकृति नगर विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कहा,

    “सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए यह स्वीकृति एक ऐतिहासिक कदम है। हमारा लक्ष्य है कि कवर्धा विधानसभा के प्रत्येक नगर और गांव को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से नगर की सुंदरता और जनसुविधाओं दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।”

    नगरवासियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि व्यापारिक गतिविधियाँ भी तेज होंगी, जिससे सहसपुर लोहारा का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।