Explore

Search

July 14, 2026 4:38 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर जिले में चार नालों पर बनेगा पुल 13.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति, ग्रामीण आवागमन और विकास को मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर जिले में चार नालों पर बनेगा पुल 13.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति, ग्रामीण आवागमन और विकास को मिलेगा नया आयाम
Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। जिले में चार प्रमुख नालों पर पुल निर्माण के लिए कुल 13 करोड़ 69 लाख 21 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा और वर्षा ऋतु के दौरान भी संपर्क मार्ग निर्बाध रहेंगे।

स्वीकृत परियोजनाओं के तहत —

  • दुलदुला एल-025 से बनगांव मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 3.60 करोड़ रुपये,

  • चटकपुर से बकुना मार्ग के लिए 2.71 करोड़ रुपये,

  • मुड़ाअम्बा मुड़ा नाला पर पुल के लिए 2.69 करोड़ रुपये, तथा

  • फरसाबहार के रायअम्बा से मकरीबंधा कुसुमनाला मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 4.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इन पुलों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं स्थानीय व्यापार, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य सेवाओं में भी उल्लेखनीय सुधार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस दूरदर्शी निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम जशपुर जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास में एक नई दिशा प्रदान करेगा और ग्रामीण अंचलों के लिए बेहतर भविष्य का आधार बनेगा।

Letest posts

Latest