Explore

Search

May 28, 2026 2:21 am

RECENT POSTS

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 10 नवम्बर को होगा भव्य “यूनिटी मार्च का आयोजन, सांसद संतोष पाण्डेय होंगे मुख्य अतिथि

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा । भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु जिला स्तरीय “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह मार्च 10 नवम्बर को सुबह 10 बजे नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय शामिल होंगे। आयोजन की सभी तैयारियाँ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में पूर्ण कर ली गई हैं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में राष्ट्रीय गर्व, एकता और समरसता की भावना को सुदृढ़ करना है। यूनिटी मार्च के दौरान नगर पालिका परिषद कार्यालय में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा सिग्नल चौक स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

मार्च के मार्ग में झण्डा चौक पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी सरदार पटेल के जीवन पर आधारित नुक्कड़ नाटक और राष्ट्रीय एकता पर नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर, कवर्धा में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नशामुक्ति शपथ का आयोजन होगा।

हाईस्कूल कैलाश नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय परिसर की सफाई की जाएगी, वहीं ग्राम भागुटोला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। गुरूकुल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी।

मार्च का समापन भोरमदेव आवासीय विद्यालय, महराजपुर में होगा, जहाँ अतिथियों द्वारा सरदार पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण, उद्बोधन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

Letest posts

Latest