Blog

  • राज्य सरकार का बड़ा फैसला: चंडालपुर अब ‘चंदनपुर’ के नाम से जाना जाएगा

    राज्य सरकार का बड़ा फैसला: चंडालपुर अब ‘चंदनपुर’ के नाम से जाना जाएगा

    कवर्धा। कहते हैं नाम से ही पहचान बनती है और पहचान से आत्मसम्मान। कबीरधाम जिले के एक छोटे से गांव के लिए यह कथन अब साकार हो गया है। राज्य सरकार ने चंडालपुर गांव का नाम बदलकर चंदनपुर करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

    नाम परिवर्तन की आधिकारिक जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की और इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से ‘चंडालपुर’ नाम के कारण उन्हें सामाजिक रूप से असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। बाहर जाने पर या गांव का नाम बताने पर कई बार मज़ाक और नकारात्मक टिप्पणियों का सामना करना पड़ता था।

    ग्रामीणों के अनुसार, बच्चों के रिश्ते तय करने के दौरान भी गांव के नाम को लेकर शर्मिंदगी महसूस होती थी। नाम के कारण बनी इस मानसिक पीड़ा से अब उन्हें मुक्ति मिली है। गांव का नया नाम चंदनपुर न केवल सम्मान और सकारात्मक पहचान का प्रतीक बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आत्मगौरव का कारण होगा।
    ग्रामीणों ने राज्य सरकार के इस निर्णय को संवेदनशील और दूरदर्शी बताते हुए आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह फैसला केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान और आत्मसम्मान की बहाली है।

  • कवर्धा में गोगो पेपर सहित प्रतिबंधित नशीली सामग्री पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    कवर्धा में गोगो पेपर सहित प्रतिबंधित नशीली सामग्री पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    कवर्धा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा कवर्धा शहर में प्रतिबंधित नशीली सामग्री के विरुद्ध सघन एवं औचक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान गोगो पेपर सहित अन्य नशे के लिए उपयोग में आने वाली प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई तथा संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई।

    यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के स्पष्ट निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व डीएसपी श्री कृष्णा चंद्राकर द्वारा किया गया, जिसमें थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप सहित पुलिस टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।

    अभियान के तहत कवर्धा शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों, पान ठेलों, किराना दुकानों एवं अस्थायी ठेलों में एक साथ सघन जांच की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध दुकानों एवं ठेलों की बारीकी से तलाशी ली, जिसमें कई स्थानों से गोगो पेपर एवं अन्य प्रतिबंधित नशीली सामग्री बरामद की गई। सभी जब्त सामग्री को मौके पर ही कब्जे में लेते हुए संबंधित संचालकों को थाना लाया गया।

    पुलिस द्वारा दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए स्पष्ट किया गया कि भविष्य में प्रतिबंधित नशीली सामग्री की बिक्री पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें प्रकरण दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई शामिल होगी।

    इस अवसर पर डीएसपी श्री कृष्णा चंद्राकर ने कहा कि कबीरधाम पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

    कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समाज के संयुक्त प्रयासों से ही नशा मुक्त वातावरण का निर्माण संभव है।

  • विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

    विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

    कवर्धा। पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं, विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों से आज वहां के ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों एवं केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार की योजनाओं से निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत एवं जन सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम रैतापारा एवं कुम्ही में विधायक भावना बोहरा ने 8 करोड़ 44 लाख 37 हजार की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं आंगनबाड़ी भवन व सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

    इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 5 करोड़ 8 लाख 91 हजार रु. की लागत से ML 05 मेनरोड से रैतापारा  तक 7.50 किमी एवं 3 करोड़ 13 लाख 77 हजार रु. की लागत से रेहुंटा से कुम्ही (पंडरिया) 4.86 किमी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही ग्राम कुम्ही में 11 लाख 69 हजार रु. की लागत से आंगनबाड़ी भवन एवं 10 लाख रु. की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इन सड़क निर्माण से ग्राम पुतकी कला, पलानसरी, रैतापारा एवं कुम्ही, धोबघट्टी और रेहुंटा सहित आस-पास के सैकड़ों ग्रामवासियों को पक्की व बारहमासी सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। विधायक भावना बोहरा ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क विस्तार हेतु इस सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में करोड़ों रुपये की लागत से महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवन व मातृत्व व शिशु सुरक्षा और पोषण हेतु अनगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामों को बारहमासी सड़क सुविधा प्राप्त होगी, जिससे आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही अनगनबाड़ी व सामुदायिक भवन के निर्माण से बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा ग्रामीण समुदाय के सामाजिक कार्यक्रमों को सशक्त आधार मिलेगा।

    उन्होंने आगे कहा कि इन सभी विकास कार्यों से पंडरियाव पांडातराई क्षेत्र में ग्रामीण सशक्तिकरण, मजबूत अधोसंरचना और समावेशी विकास को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांवों को शहरों से जोड़ने का सपना साकार हो रहा है, जिससे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे यही डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता और प्राथमिकता है। हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे। आने वाले समय में भी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव तक विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

    इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी साहू जी, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट जी, श्रीमती राजेश्वरी धृतलहरे जी, जनपद सदस्य श्रीमती सुमन चंद्रवंशी जी, श्रीमती रानी चंद्रवंशी जी, श्री रविशंकर चंद्रवंशी जी,  पांडातराई मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीपपुरी गोस्वामी जी, महामंत्री श्री भागीरथी साहू जी, सरपंच श्रीमती रूखमणी चंद्रवंशी जी, श्री शेषनारायण चंद्रवंशी जी, श्रीमती अर्चना चंद्रवंशी जी,श्रीमती उत्तर देवी साहू जी, श्री विद्यानंद चंद्रवंशी जी सहित, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • भोरमदेव क्षेत्र में जंगली सुअर का अवैध शिकार, 3–4 दिन बाद भी वन विभाग बेखबर

    भोरमदेव क्षेत्र में जंगली सुअर का अवैध शिकार, 3–4 दिन बाद भी वन विभाग बेखबर

    कवर्धा। विश्व प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर जंगली सुअर के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। यह घटना भोरमदेव से बंजारी जाने वाले मार्ग पर करीब 3 से 4 दिन पहले की बताई जा रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस दौरान वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी।

    घटनास्थल से प्राप्त फोटो और वीडियो में जंगली सुअर के बाल, साथ ही पेड़ों पर गुथे हुए तार साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि शिकारियों ने पूरी योजना और तैयारी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। तार फंदे का उपयोग कर शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

    पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले भोरमदेव क्षेत्र में इस तरह की घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद विभाग को जानकारी न मिलना लापरवाही को दर्शाता है।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निगरानी होती, तो इस अवैध शिकार को रोका जा सकता था। अब देखना होगा कि वन विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और शिकारियों तक पहुंच पाता है या नहीं।

  • मजगांव अनैतिक गतिविधि मामला: समाज व पत्रकारिता की आड़ में दुरुपयोग, नामदेव समाज ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

    मजगांव अनैतिक गतिविधि मामला: समाज व पत्रकारिता की आड़ में दुरुपयोग, नामदेव समाज ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

    कवर्धा। कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर अंतर्गत मजगांव क्षेत्र में सामने आए अनैतिक गतिविधियों के गंभीर मामले को लेकर नामदेव समाज, जिला कबीरधाम ने कड़ा रुख अपनाया है। समाज ने इस घटनाक्रम को सामाजिक मर्यादा, सार्वजनिक नैतिकता और कानून-व्यवस्था पर सीधा आघात बताया है।

    नामदेव समाज द्वारा जारी बयान में बताया गया कि मजगांव क्षेत्र में निवासरत अमिताभ नामदेव, जो स्वयं को पत्रकार एवं “नामदेव समाज, जिला कबीरधाम” का अध्यक्ष बताते हैं, के आवास पर पुलिस कार्रवाई के दौरान कई आपत्तिजनक तथ्य सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मकान में छोटे-छोटे कमरों के माध्यम से ₹500 प्रति घंटा की दर से युवक-युवतियों को कमरे उपलब्ध कराए जा रहे थे, जहाँ कथित रूप से अनैतिक गतिविधियाँ संचालित हो रही थीं।

    समाज ने स्पष्ट किया है कि अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासभा, जो देश का एकमात्र मान्यता प्राप्त एवं व्यापक संगठन है, से पृथक होकर केवल पारिवारिक सदस्यों के साथ अलग रजिस्ट्रेशन के माध्यम से बनाए गए किसी निजी संगठन को समाज का प्रतिनिधि मानना भ्रामक है।

    कबीरधाम जिले के नामदेव समाज के किसी भी स्वजातीय बंधु की इस तथाकथित संस्था में कोई सहभागिता नहीं है। इसके बावजूद समाज का प्रतिनिधित्व करने का दावा करना सामाजिक विश्वास के साथ छल है।

    नामदेव समाज ने कहा कि इस घटनाक्रम से पूरे समाज की प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुँची है। समाज स्वयं को इस प्रकार की किसी भी अनैतिक, अवैध अथवा असामाजिक गतिविधि से पूर्णतः पृथक मानता है तथा ऐसे कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

    समाज ने जिला प्रशासन से मांग की है कि भले ही वर्तमान में जिले में पीटा (अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम) प्रभावशील न हो, किंतु उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं BNSS की धारा 170 सहित अन्य संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही समाज और पत्रकारिता जैसे सम्मानजनक नामों के दुरुपयोग पर कानूनी प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इनकी आड़ लेकर इस प्रकार के कृत्य न कर सके।

    इसके अतिरिक्त समाज ने नगर पालिका एवं जिला प्रशासन से अनैतिक गतिविधियों में प्रयुक्त भवन के विरुद्ध भी सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है, जिससे समाज में स्पष्ट संदेश जाए कि इस प्रकार की गतिविधियाँ किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं हैं।
    नामदेव समाज ने विश्वास व्यक्त किया है कि जिला प्रशासन इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेकर समाजहित, सार्वजनिक नैतिकता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निष्पक्ष एवं कठोर निर्णय लेगा।

  • रजत जयंती समारोह में बोले डॉ. वीरेंद्र साहू, बिजली विकास का मजबूत आधार

    रजत जयंती समारोह में बोले डॉ. वीरेंद्र साहू, बिजली विकास का मजबूत आधार

    कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, इंदौरी द्वारा अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. वीरेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की 25 वर्षों की सेवा यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि विद्युत मंडल ने राज्य के सर्वांगीण विकास, औद्योगिक विस्तार एवं ग्रामीण अंचलों तक बिजली पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बिजली केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि विकास की आधारशिला बन चुकी है। विद्युत के बिना आधुनिक जीवन और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की कल्पना संभव नहीं है।

    डॉ. साहू ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में विद्युत मंडल नवीन तकनीक, ऊर्जा संरक्षण तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करेगा।

    कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

  • कवर्धा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चकला संचालक अभिताभ नामदेव गिरफ्तार

    कवर्धा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चकला संचालक अभिताभ नामदेव गिरफ्तार

    कवर्धा। शहर के मजगांव रोड स्थित एक मकान में पुलिस दबिश के दौरान कथित रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान मालिक अमिताभ नामदेव को हिरासत में लिया है, जो स्वयं को एक पत्रकार एवं न्यूज़ पोर्टल का संपादक बताता था।

    स्थानीय रहवासियों के अनुसार, उक्त मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि मकान में लगातार बाहरी लोगों की आवाजाही बनी रहती थी, जिससे क्षेत्र में असहज स्थिति उत्पन्न हो रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा कुछ दिनों से निगरानी की जा रही थी। पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने दबिश दी।

    कार्रवाई के दौरान पुलिस को मकान के अलग-अलग कमरों में कई युवक-युवतियां मिले। जांच के दौरान एक नाबालिग युवती के मिलने से मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

    इस संबंध में डीएसपी कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित रूप से 500 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से जोड़ों को कमरा उपलब्ध कराता था। साथ ही बाहरी युवतियों को लाकर अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की भी आशंका है। मामले में पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल विस्तृत जांच जारी है।

    पत्रकारिता की साख पर सवाल
    इस पूरे घटनाक्रम ने पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार और संवेदनशील पेशे की आड़ में किए जा रहे दुरुपयोग को उजागर किया है। ऐसे कृत्य न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि उन सैकड़ों ईमानदार पत्रकारों की छवि को भी आघात पहुंचाते हैं, जो निष्ठा और साहस के साथ समाज और लोकतंत्र के हित में कार्य कर रहे हैं।

    पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति इस पहचान का दुरुपयोग कर अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो यह पूरे पेशे की गरिमा पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
    फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जांच निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

    कवर्धा। शहर के मजगांव रोड स्थित एक मकान में पुलिस दबिश के दौरान कथित रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान मालिक अमिताभ नामदेव को हिरासत में लिया है, जो स्वयं को एक पत्रकार एवं न्यूज़ पोर्टल का संपादक बताता था।

    स्थानीय रहवासियों के अनुसार, उक्त मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि मकान में लगातार बाहरी लोगों की आवाजाही बनी रहती थी, जिससे क्षेत्र में असहज स्थिति उत्पन्न हो रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा कुछ दिनों से निगरानी की जा रही थी। पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने दबिश दी।

    कार्रवाई के दौरान पुलिस को मकान के अलग-अलग कमरों में कई युवक-युवतियां मिले। जांच के दौरान एक नाबालिग युवती के मिलने से मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

    इस संबंध में डीएसपी कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित रूप से 500 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से जोड़ों को कमरा उपलब्ध कराता था। साथ ही बाहरी युवतियों को लाकर अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की भी आशंका है। मामले में पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल विस्तृत जांच जारी है।

    पत्रकारिता की साख पर सवाल
    इस पूरे घटनाक्रम ने पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार और संवेदनशील पेशे की आड़ में किए जा रहे दुरुपयोग को उजागर किया है। ऐसे कृत्य न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि उन सैकड़ों ईमानदार पत्रकारों की छवि को भी आघात पहुंचाते हैं, जो निष्ठा और साहस के साथ समाज और लोकतंत्र के हित में कार्य कर रहे हैं।

    पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति इस पहचान का दुरुपयोग कर अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो यह पूरे पेशे की गरिमा पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

    फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जांच निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

  • लोकतांत्रिक आंदोलनों से जुड़े द्वेषपूर्ण मामलों की वापसी पर मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक सम्पन्न

    लोकतांत्रिक आंदोलनों से जुड़े द्वेषपूर्ण मामलों की वापसी पर मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक सम्पन्न

    रायपुर। पूर्व शासनकाल के दौरान राजनीतिक, गैररा जनीतिक, सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों के आंदोलनों से जुड़े द्वेषपूर्ण मानसिकता से दर्ज प्रकरणों की वापसी के संबंध में गठित मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक आज मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

    बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगवा, विधि सचिव  सुषमा सावंत, पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी)ध्रुव गुप्ता तथा अतिरिक्त निदेशक अभियोजन के.एस. गावस्कर उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान राजनीतिक आंदोलनों सहित गैर-राजनीतिक, सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों के आंदोलनों के समय दर्ज राजाज्ञा उल्लंघन, लोक सेवक के कार्य में बाधा तथा अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित प्रकरणों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

    मंत्रिमंडल उपसमिति ने विभिन्न मामलों को मंत्रिपरिषद के विचारार्थ एवं स्वीकृति हेतु अनुशंसित करने का निर्णय लिया। साथ ही, पूर्व में अनुशंसित प्रकरणों की सतत निगरानी एवं शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव गृह को दिए गए।

    बैठक के पश्चात उपसमिति के अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का सम्मान होना चाहिए। राजनीति मतभेद का विषय है, मनभेद का नहीं।

    उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान राजनीतिक दुर्भावना के चलते अनेक मामलों में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ गैर-राजनीतिक, सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों पर प्रकरण दर्ज किए गए थे। ऐसे आंदोलनों से जुड़े द्वेषपूर्ण रूप से दर्ज सभी मामलों को विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत वापस लिया जाएगा।

    उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के प्रति संकल्पबद्ध है और अनावश्यक मुकदमों से जनता को राहत दिलाने हेतु गंभीरता से निर्णय ले रही है।

  • गुरु रविदास जी के विचार समूचे मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    गुरु रविदास जी के विचार समूचे मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    कवर्धा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार समानता, शिक्षा, श्रम की गरिमा और सामाजिक समरसता पर आधारित हैं, जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा कवर्धा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर समाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने संत रविदास गुरुद्वारा मंगल भवन प्रांगण में भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की घोषणा की।

    कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास गुरुद्वारा पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

    उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु रविदास जी का संदेश था कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा की ज्योति हर घर तक पहुंचनी चाहिए। शिक्षा के माध्यम से ही समाज आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बन सकता है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

    श्री शर्मा ने कहा कि सामाजिक समानता, आपसी भाईचारा और मेहनत की गरिमा जैसे मूल्यों को गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी से स्थापित किया। आज उनके विचार पूरे भारतीय समाज को एकजुट कर सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। समाज की एकता और सहभागिता ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है।

    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री नितेश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

  • विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से बहुप्रतीक्षित रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना के लिए मिली 63.80 करोड़ रु. की स्वीकृति, 8 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

    विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से बहुप्रतीक्षित रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना के लिए मिली 63.80 करोड़ रु. की स्वीकृति, 8 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

    कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं किसान भाइयों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से डबल इंजन भाजपा सरकार ने पूर्ण करते हुए क्षेत्र को बड़ी सौगात प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं किसान-हितैषी नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील व विकासोन्मुखी सरकार द्वारा रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना हेतु ₹63 करोड़ 80 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह महत्वाकांक्षी योजना पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनियाकुबा, रेंगाबोड़ (कुण्डा), ओड़ाडबरी, लोखान, सेन्हाभाटा, दुल्लापुर, बर्घरा एवं भुवालपुर सहित आस-पास के ग्रामों के हजारों किसानों किसानों के लिए जीवनरेखा सिद्ध होगी।

    परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र के लगभग 1620 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई हेतु पर्याप्त एवं सुनिश्चित जल उपलब्ध होगा। इससे किसान अब केवल मानसून पर निर्भर नहीं रहेंगे तथा कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि होगी।

    इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव से जी का आभार व्यक्त करते हुए जनता को बधाई दी और कहा कि यह परियोजना केवल सिंचाई सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसान सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विस्तार, रोज़गार सृजन एवं पंडरिया विधानसभा के समग्र विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है। लंबे समय से लंबित सिंचाई समस्या का समाधान कर यह योजना क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना पंडरिया विधानसभा के किसानों के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण साबित होगा।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। इसके पूर्व भी किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमाडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य और सुतियापाट जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण तथा माइनर नहरों  के निर्माण हेतु 121 करोड़ की परियोजनाएं अपना आकार ले रही हैं।

    इसके साथ ही महीडबरा जलाशय शीर्ष कार्य, नहर कार्य संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य, आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण और ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य एवं उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जिस तत्परता से डबल इंजन भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। किसानों के हित को सर्वोपरि रखकर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बना रही है वह विकसित भारत का सशक्त प्रमाण है। आज पंडरिया विधानसभा के किसान भाई-बहनों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है।

    भावना बोहरा ने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण, सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर हैं जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों को उसका लाभ मिलेगा। यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य, गाँवों की खुशहाली और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल संचय की क्षमता कई गुना बढ़ेगी, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति होगी जिससे उत्पादन एवं उनकी आय में वृद्धि होगी। इससे जल संकट की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और क्षेत्र के किसानों को बारहमासी जल स्रोतों का लाभ प्राप्त होगा। निश्चित ही यह परियोजनाएं पंडरिया विधानसभा को कृषि के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी।