Explore

Search

July 13, 2026 5:56 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

मजगांव अनैतिक गतिविधि मामला: समाज व पत्रकारिता की आड़ में दुरुपयोग, नामदेव समाज ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर अंतर्गत मजगांव क्षेत्र में सामने आए अनैतिक गतिविधियों के गंभीर मामले को लेकर नामदेव समाज, जिला कबीरधाम ने कड़ा रुख अपनाया है। समाज ने इस घटनाक्रम को सामाजिक मर्यादा, सार्वजनिक नैतिकता और कानून-व्यवस्था पर सीधा आघात बताया है।

नामदेव समाज द्वारा जारी बयान में बताया गया कि मजगांव क्षेत्र में निवासरत अमिताभ नामदेव, जो स्वयं को पत्रकार एवं “नामदेव समाज, जिला कबीरधाम” का अध्यक्ष बताते हैं, के आवास पर पुलिस कार्रवाई के दौरान कई आपत्तिजनक तथ्य सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मकान में छोटे-छोटे कमरों के माध्यम से ₹500 प्रति घंटा की दर से युवक-युवतियों को कमरे उपलब्ध कराए जा रहे थे, जहाँ कथित रूप से अनैतिक गतिविधियाँ संचालित हो रही थीं।

समाज ने स्पष्ट किया है कि अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासभा, जो देश का एकमात्र मान्यता प्राप्त एवं व्यापक संगठन है, से पृथक होकर केवल पारिवारिक सदस्यों के साथ अलग रजिस्ट्रेशन के माध्यम से बनाए गए किसी निजी संगठन को समाज का प्रतिनिधि मानना भ्रामक है।

कबीरधाम जिले के नामदेव समाज के किसी भी स्वजातीय बंधु की इस तथाकथित संस्था में कोई सहभागिता नहीं है। इसके बावजूद समाज का प्रतिनिधित्व करने का दावा करना सामाजिक विश्वास के साथ छल है।

नामदेव समाज ने कहा कि इस घटनाक्रम से पूरे समाज की प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुँची है। समाज स्वयं को इस प्रकार की किसी भी अनैतिक, अवैध अथवा असामाजिक गतिविधि से पूर्णतः पृथक मानता है तथा ऐसे कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

समाज ने जिला प्रशासन से मांग की है कि भले ही वर्तमान में जिले में पीटा (अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम) प्रभावशील न हो, किंतु उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं BNSS की धारा 170 सहित अन्य संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही समाज और पत्रकारिता जैसे सम्मानजनक नामों के दुरुपयोग पर कानूनी प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इनकी आड़ लेकर इस प्रकार के कृत्य न कर सके।

इसके अतिरिक्त समाज ने नगर पालिका एवं जिला प्रशासन से अनैतिक गतिविधियों में प्रयुक्त भवन के विरुद्ध भी सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है, जिससे समाज में स्पष्ट संदेश जाए कि इस प्रकार की गतिविधियाँ किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं हैं।
नामदेव समाज ने विश्वास व्यक्त किया है कि जिला प्रशासन इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेकर समाजहित, सार्वजनिक नैतिकता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निष्पक्ष एवं कठोर निर्णय लेगा।

Letest posts

Latest