कबीरधाम (कवर्धा)समाचार

भोरमदेव क्षेत्र में जंगली सुअर का अवैध शिकार, 3–4 दिन बाद भी वन विभाग बेखबर

कवर्धा। विश्व प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर जंगली सुअर के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। यह घटना भोरमदेव से बंजारी जाने वाले मार्ग पर करीब 3 से 4 दिन पहले की बताई जा रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस दौरान वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी।

घटनास्थल से प्राप्त फोटो और वीडियो में जंगली सुअर के बाल, साथ ही पेड़ों पर गुथे हुए तार साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि शिकारियों ने पूरी योजना और तैयारी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। तार फंदे का उपयोग कर शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले भोरमदेव क्षेत्र में इस तरह की घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद विभाग को जानकारी न मिलना लापरवाही को दर्शाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निगरानी होती, तो इस अवैध शिकार को रोका जा सकता था। अब देखना होगा कि वन विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और शिकारियों तक पहुंच पाता है या नहीं।

Ankita Sharma

ChhattisgarhDailyNews.com छत्तीसगढ़ का एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो राज्य की ताज़ा खबरें, संस्कृति और विकास से जुड़ी घटनाओं को सटीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना और विश्वसनीय समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button