Explore

Search

July 28, 2026 11:33 am

Our Social Media:

कबीरधाम जिले में 21 से 23 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान
942 बूथों पर 1.13 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

कवर्धा। जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 21 से 23 दिसंबर 2025 तक व्यापक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 942 पोलियो बूथों पर एक लाख 13 हजार 83 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य निर्धारित … Read more

एंटी स्नेयर वॉक से वन्यप्राणी संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती
कवर्धा में वन्यजीव अपराध रोकथाम पर वृत्त स्तरीय कार्यशाला आयोजित

कवर्धा। वन्यप्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से “एंटी स्नेयर वॉक फॉर कॉम्बेटिंग वाइल्डलाइफ क्राइम” विषय पर वृत्त स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को काष्ठागार सभागार, कवर्धा में किया गया। कार्यशाला का आयोजन मुख्य वन संरक्षक दुर्ग वृत्त, दुर्ग श्रीमती एम. मर्सीबेला के … Read more

बाबा गुरु घासीदास के आदर्शों पर चलकर छत्तीसगढ़ सरकार कर रही सर्वसमाज के हित में कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार बाबा गुरु घासीदास जी के बताए समानता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा को विकास का मूलमंत्र बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की … Read more

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा  कवर्धा के ग्राम मगरधा (बिसनपुरा) में संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती समारोह में हुए शामिल, विकास कार्यों के लिए ₹20 लाख की घोषणा

रायपुर। संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा की 269वीं जयंती के पावन अवसर पर ग्राम मगरदा, कवर्धा, बिसनपुरा में आज आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में श्रद्धा, भक्ति के साथ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संत गुरू घासीदास बाबा के आदर्शों को नमन करते हुए … Read more

मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण: जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी पहुंचे फील्ड, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

कवर्धा। जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा हेतु जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने विकासखंड बोड़ला के विभिन्न ग्राम पंचायतों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री त्रिपाठी ग्राम पंचायत अंधरीकछार पहुंचे, जहां … Read more

तेंदुआ मृत्यु प्रकरण में वन विभाग की त्वरित एवं सख्त कार्रवाई, दोषियों पर कड़ी नजर

कवर्धा। वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र सहसपुर लोहारा के वृत्त सोनझरी परिसर के कक्ष क्रमांक पी.एफ. 292 में एक नग तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर पंचनामा, जप्ती एवं अन्य सभी विधिसम्मत कार्यवाहियाँ पूर्ण की गईं। वन्यजीव संरक्षण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए इस गंभीर घटना … Read more

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती पर खुला शिकायत मंच, 21 दिसंबर को गृह मंत्री विजय शर्मा स्वयं करेंगे सुनवाई

अंकिता शर्मा, रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठ रही आपत्तियों और शिकायतों के समाधान के लिए राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर पहल की है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस आरक्षक भर्ती पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न … Read more

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन स्थलों के विकास व उन्नयन एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहन का उठाया मुद्दा

अंकिता शर्मा, कवर्धा। छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र की तीसरे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पर्यटन स्थलों के विकास व उन्नयन, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और स्वास्थ्य सेवाओं के सन्दर्भ में विधानसभा में प्रश्न किया। इस दौरान उन्होंने विगत पांच वर्षों में प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास और उन्नयन, प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रदत्त … Read more

बस्तर संभाग के सरपंचों ने नए विधानसभा भवन में देखी लोकतांत्रिक प्रक्रिया, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की मुलाकात

रायपुर। बस्तर संभाग से आए विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने आज नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को नजदीक से समझा। भ्रमण के अवसर पर सरपंचों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर संवाद भी किया। बस्तर क्षेत्र में लोकतंत्र के प्रति विश्वास और … Read more

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र का तीसरा दिन: सदन में गूंजा राशन कार्ड का मुद्दा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को सदन में राशन कार्ड से जुड़ा मामला प्रमुखता से उठा। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को घेरते हुए आरोप लगाया कि राज्य में राशन वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एपीएल राशन … Read more

Latest