Explore

Search

May 28, 2026 7:14 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

सड़क सुरक्षा अभियान से कबीरधाम जिले में दुर्घटनाओं में 10 प्रतिशत कमी यातायात पुलिस की जागरूकता एवं सख्त कार्रवाई का दिखा सकारात्मक असर

सड़क सुरक्षा अभियान से कबीरधाम जिले में दुर्घटनाओं में 10 प्रतिशत कमी यातायात पुलिस की जागरूकता एवं सख्त कार्रवाई का दिखा सकारात्मक असर
Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन तथा यातायात नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में जिलेभर में व्यापक स्तर पर यातायात नियमों के पालन हेतु अभियान संचालित किया जा रहा है।

यातायात प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक सुधारात्मक कार्य भी कराए जा रहे हैं। जिले के विभिन्न स्थानों पर नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

यातायात पुलिस के इन सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगा है। वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में सड़क दुर्घटनाओं, मृतकों एवं घायलों की संख्या में लगभग 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जिसे जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई भी जारी है। वर्ष 2026 में अप्रैल माह तक मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 6490 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 57 लाख 19 हजार 100 रुपये का राजस्व वसूला गया है।

यातायात पुलिस ने कहा है कि सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता एवं प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में और अधिक कमी लाई जा सके तथा नागरिकों को सुरक्षित यातायात वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Letest posts

Latest