Explore

Search

July 22, 2026 2:16 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा: पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया नगर में संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर’ ने अपने उद्देश्य को सिद्ध करते हुए इस वर्ष NEET परीक्षा में कोचिंग के 7 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। यह सफलता न केवल इन विद्यार्थियों और उनके परिवारों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे पंडरिया विधानसभा के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में पढ़ने वाले ग्राम मोहतरा खुर्द निवासी वेदांत कुमार साहू पिता भुनेश्वर प्रसाद साहू, पंडरिया निवासी राहुल मरकाम पिता रामकुमार मरकाम, वार्ड क्रमांक 5 पंडरिया निवासी यामिनी देवांगन पिता मनहरण देवांगन, लिम्हईपुर निवासी दुजराम मरकाम पिता महेत्तर सिंह मरकाम एवं पंडरिया निवासी उमा भोई पिता पुरषोत्तम भोई, सोमी चंद्राकर पिता रमेश चंद्राकर और लक्ष्मण पिता तेजूराम ने NEET की परीक्षा में सफलता हासिल की है।

विदित हो कि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा की संवेदनशीलता से प्रारंभ की गई लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग आज क्षेत्र के युवाओं के सपनों को साकार करने का मजबूत माध्यम बन चुकी है। यहां विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तथा IIT-JEE, NEET एवं CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की समुचित तैयारी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

विधायक भावना बोहरा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत गर्व और भावुक क्षण है कि हमारे लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर के सात होनहार विद्यार्थियों ने NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। यह सिद्ध करता है

कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो गांवों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। यह सफलता केवल उन सात विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि पूरे पंडरिया की मेहनत, विश्वास और सपनों की जीत है। उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कभी कमी नहीं रही, आवश्यकता केवल उचित अवसर और सही मार्गदर्शन की होती है। लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग इसी उद्देश्य से प्रारंभ की गई थी ताकि आर्थिक स्थिति किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी के भविष्य के बीच बाधा न बने।

विधायक ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो किसी भी परिवार, समाज और राष्ट्र की दिशा बदल सकती है। पंडरिया विधानसभा में भी शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है।

महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निःशुल्क बस का संचालन और शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा हेतु भावना दीदी की साइंस पाठशाला की शुरुआत हमने इसी उद्देश्य से किया है कि कोई भी विद्यार्थी संसाधन की कमी व आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहें। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी बधाई दी और कहा कि हमें विश्वास है

कि आने वाले वर्षों में लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर से और अधिक विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में जरुर सफलता प्राप्त करेंगे। हमारा संकल्प है कि पंडरिया का कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों से वंचित न रहे और इसी विश्वास के साथ हम क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Letest posts

Latest