Explore

Search

July 13, 2026 4:44 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

कवर्धा में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बुधवार को BJP कार्यकर्ताओं ने शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, जिसने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा की शुरुआत शहर के अम्बेडकर चौक से हुई, जहां भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

तिरंगा यात्रा अम्बेडकर चौक से निकलकर वीर स्तम्भ चौक, एकता चौक, ऋषभ देव चौक, मुख्य बाजार की सड़क होते हुए गुरु नानक देव चौक पहुंची और फिर वहीं से वापस अम्बेडकर चौक आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान आगे-आगे लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों से देशभक्ति गीत बज रहे थे, जबकि पीछे-पीछे भाजपाई “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। पूरा शहर तिरंगे की शान में डूबा नजर आया, और हर चेहरे पर देश के प्रति गर्व और उत्साह साफ झलक रहा था।

इस मौके पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक साहू ने कहा, “हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, यह आजादी का अमृत काल है। अनगिनत वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। यह समय उन्हें याद करने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का है।” उन्होंने कहा कि आज पूरा देश एक तिरंगे के नीचे एकजुट है, और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी रश्मि शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, भाजपा जिला महामंत्री संतोष पटेल, क्रांति गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, देवकुमारी चंद्रवंशी, सविता ठाकुर, नीतू शर्मा, अजीत चंद्रवंशी, पिंटू दोषी, पन्ना चंद्रवंशी, राजेंद्र सलूजा, मनहरण कौशिक, संजय मिश्रा, राजू श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।

Letest posts

Latest