Explore

Search

July 14, 2026 6:34 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

हड़तालियों को बर्खास्त: एनएचएम के 25 अधिकारियों-कर्मचारियों की सरकार ने की सेवा समाप्त

हड़तालियों को बर्खास्त: एनएचएम के 25 अधिकारियों-कर्मचारियों की सरकार ने की सेवा समाप्त
Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) छत्तीसगढ़ में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। स्वास्थ्य विभाग ने 25 अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि एनएचएम के अधिकारी और कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। इनमें से पांच मांगों पर पहले ही सहमति जताते हुए आदेश जारी किए जा चुके थे, जबकि शेष मांगों पर शासन स्तर पर विचार जारी था। इसके बावजूद कर्मचारी कार्य पर वापस नहीं लौटे।

हड़ताल के चलते अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं और मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा। सचिव, स्वास्थ्य विभाग अमित कटारिया ने 29 अगस्त को आदेश जारी कर सभी कर्मचारियों को तत्काल कार्य पर लौटने का निर्देश दिया था। आदेश का पालन न करने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी भी दी गई थी।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जनहित से जुड़े कार्यों में बाधा या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। हड़ताल को नियमविरुद्ध आचरण मानते हुए 25 अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। शेष मामलों पर भी विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Letest posts

Latest