Explore

Search

July 13, 2026 12:39 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

किसानों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई: उपमुख्यमंत्री ने ग्राम कुरूवा के पटवारी को मौके पर ही किया निलंबित

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार देर शाम सहसपुर लोहारा में निरीक्षण के दौरान बड़ा कदम उठाया। तहसील कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने किसानों को खड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाकर किसानों से जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं।

किसानों ने शिकायत की कि हल्का नंबर 15, ग्राम कुरूवा के पटवारी राजेश शर्मा द्वारा उनके राजस्व संबंधी कार्यों में जानबूझकर देरी और टालमटोल की जा रही है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ने मौके पर ही संबंधित पटवारी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने वहीं पर निलंबन आदेश जारी कर कार्रवाई पूरी की।

जारी आदेश के अनुसार, पटवारी राजेश शर्मा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सहसपुर लोहारा (निर्वाचन शाखा) निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किसानों से धान खरीदी और अन्य राजस्व कार्यों की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पटवारियों को पारदर्शिता और समयसीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम और तहसीलदार को क्षेत्र की नियमित मॉनिटरिंग एवं किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा।

Letest posts

Latest