Explore

Search

May 28, 2026 1:17 am

RECENT POSTS

गरियाबंद में सीआरपीएफ कैंप से सनसनीखेज घटना, जवान ने की खुदकुशी

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

गरियाबंद। छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा क्षेत्र के आश्रित ढेकूनपानी स्थित सीआरपीएफ कैंप से एक दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है। कैंप में तैनात एक सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस राइफल AK-47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है, जो ओडिशा के खरियार क्षेत्र अंतर्गत खरधरा गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी मिलते ही कोमना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस एवं सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं।

Letest posts

Latest