Explore

Search

July 14, 2026 6:29 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड का असर, कोहरे और ओस से सड़कों पर घट गई दृश्यता

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। सुबह और रात के समय शीतलहर के साथ घना कोहरा और ओस की परत सड़कों पर छाई रहने से दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे आम जनजीवन के साथ यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

राजधानी रायपुर के अलावा बिलासपुर, पेंड्रा, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरिया, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली और बालोद सहित कई जिलों में ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 20 दिसंबर को प्रदेश के इन जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। लगातार गिरते तापमान के चलते लोगों को सुबह और देर रात घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ठंड बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है। कई इलाकों में लोग स्वयं अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आ रहे हैं। प्रशासन से ठंड को देखते हुए आवश्यक इंतजाम करने की अपेक्षा की जा रही है।

Letest posts

Latest