Explore

Search

May 28, 2026 12:51 am

RECENT POSTS

खिलेश्वर साहू नियुक्त हुए जिला साहू संघ कबीरधाम के, जिला महामंत्री

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। साहू समाज के सक्रिय, कर्मठ एवं युवा नेतृत्वकर्ता  खिलेश्वर साहू को उनकी समाज के प्रति निरंतर सेवा, संगठनात्मक दक्षता एवं समर्पण को देखते हुए जिला साहू संघ कबीरधाम का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।


यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू के निर्देशानुसार तथा जिला साहू संघ कबीरधाम के अध्यक्ष श्री धरमराज साहू की अनुशंसा पर की गई है।


उल्लेखनीय है कि खिलेश्वर साहू पूर्व में दो बार युवा साहू संघ के जिला अध्यक्ष, दुर्ग संभाग में संयुक्त सचिव एवं प्रदेश संगठन सचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता और युवाओं को जोड़ने की क्षमता सर्वविदित है।


उनकी इस नियुक्ति पर साहू समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवाओं में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। समाजजनों ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में जिला साहू संघ कबीरधाम संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित में नए आयाम स्थापित करेगा।

Letest posts

Latest