Explore

Search

May 28, 2026 12:59 am

RECENT POSTS

घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार — कबीरधाम पुलिस की त्वरित व सख्त कार्रवाई

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। जिले में अपराधों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए कबीरधाम पुलिस ने घरेलू विवाद में पत्नी की नृशंस हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गंभीर अपराधों पर कठोर संदेश गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के दिशा-निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना सहसपुर लोहारा प्रभारी निरीक्षक श्री मनीष मिश्रा द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 जनवरी 2026 को लेखराम साहू निवासी चिमागोदी, थाना कवर्धा द्वारा थाना सहसपुर लोहारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी बड़ी पुत्री लोकेश्वरी उर्फ लता साहू का विवाह वर्ष 2017 में ग्राम महराटोला निवासी जोधन साहू से सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था।
दिनांक 19 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात घरेलू विवाद के दौरान आरोपी पति ने स्टील के करछुल से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया तथा बाद में कीटनाशक सल्फास खिलाकर उसकी हत्या कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 04/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी जोधन साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया।


पुलिस ने आरोपी जोधन साहू पिता दयालु राम साहू उम्र 50 वर्ष, निवासी महराटोला, थाना सहसपुर लोहारा को दिनांक 20 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बलदाव भट्ट, प्रधान आरक्षक गिरीश तिवारी, आरक्षक राजू सोनवानी सहित थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

Letest posts

Latest