Explore

Search

May 28, 2026 1:11 am

RECENT POSTS

देश में GST कलेक्शन 6.2% बढ़ा, लेकिन छत्तीसगढ़ में 23% की बड़ी गिरावट

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

रायपुर। नए साल के पहले महीने जनवरी में जहां देश के कुल जीएसटी (GST) कलेक्शन में वृद्धि दर्ज की गई, वहीं छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में संग्रह में भारी गिरावट सामने आई है। केंद्र सरकार द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 में देश का कुल GST कलेक्शन 6.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,93,384 करोड़ रुपये रहा।

पिछले वर्ष जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 1,82,094 करोड़ रुपये था। सरकार के मुताबिक, यह बढ़ोतरी मजबूत घरेलू आर्थिक गतिविधियों और आयात से प्राप्त राजस्व में सुधार के कारण हुई है।

जनवरी महीने के लिए नेट GST रेवेन्यू 1,70,719 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 7.6 प्रतिशत अधिक है। वहीं, चालू वित्त वर्ष में अब तक कुल नेट GST रेवेन्यू 15,95,752 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसमें 6.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

रिफंड में मिला-जुला रुझान
जनवरी में कुल GST रिफंड 22,665 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.1 प्रतिशत कम है।

घरेलू रिफंड 7.1% घटकर 13,119 करोड़ रुपये रहा
निर्यात रिफंड 2.9% बढ़कर 9,546 करोड़ रुपये दर्ज किया गया
राज्यवार प्रदर्शन: छत्तीसगढ़ में 23% गिरावट
राज्यवार GST कलेक्शन में असमान रुझान देखने को मिला। औद्योगिक और बड़े राज्यों में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई, जबकि कई छोटे राज्यों में गिरावट रही।

सकारात्मक वृद्धि वाले राज्य
हरियाणा: 27%
महाराष्ट्र: 15%
गुजरात: 13%
हिमाचल प्रदेश: 18%
पंजाब: 12%
सामान्य वृद्धि वाले राज्य
तमिलनाडु: 5%
कर्नाटक: 7%
उत्तर प्रदेश: 2%
दिल्ली: 3%
पश्चिम बंगाल: 1%

गिरावट वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
मध्य प्रदेश: -15%
झारखंड: -6%
ओडिशा: -10%
छत्तीसगढ़: -23%
लद्दाख: -30%
लक्षद्वीप: -30%केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ (15%) और पुडुचेरी (11%) में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि लक्षद्वीप में सबसे अधिक गिरावट देखी गई।

केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ (15%) और पुडुचेरी (11%) में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि लक्षद्वीप में सबसे अधिक गिरावट देखी गई।

Letest posts

Latest