कबीरधाम (कवर्धा)समाचार

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: चंडालपुर अब ‘चंदनपुर’ के नाम से जाना जाएगा

कवर्धा। कहते हैं नाम से ही पहचान बनती है और पहचान से आत्मसम्मान। कबीरधाम जिले के एक छोटे से गांव के लिए यह कथन अब साकार हो गया है। राज्य सरकार ने चंडालपुर गांव का नाम बदलकर चंदनपुर करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

नाम परिवर्तन की आधिकारिक जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की और इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से ‘चंडालपुर’ नाम के कारण उन्हें सामाजिक रूप से असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। बाहर जाने पर या गांव का नाम बताने पर कई बार मज़ाक और नकारात्मक टिप्पणियों का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीणों के अनुसार, बच्चों के रिश्ते तय करने के दौरान भी गांव के नाम को लेकर शर्मिंदगी महसूस होती थी। नाम के कारण बनी इस मानसिक पीड़ा से अब उन्हें मुक्ति मिली है। गांव का नया नाम चंदनपुर न केवल सम्मान और सकारात्मक पहचान का प्रतीक बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आत्मगौरव का कारण होगा।
ग्रामीणों ने राज्य सरकार के इस निर्णय को संवेदनशील और दूरदर्शी बताते हुए आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह फैसला केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान और आत्मसम्मान की बहाली है।

Ankita Sharma

ChhattisgarhDailyNews.com छत्तीसगढ़ का एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो राज्य की ताज़ा खबरें, संस्कृति और विकास से जुड़ी घटनाओं को सटीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य जनता की आवाज़ को सशक्त बनाना और विश्वसनीय समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button