Explore

Search

May 28, 2026 1:17 am

RECENT POSTS

कबीरधाम में प्रेस क्लब का गठन, सूर्या चंद्रवंशी बने प्रथम जिलाध्यक्ष

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। जिले में पत्रकारों के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कबीरधाम प्रेस क्लब का औपचारिक गठन किया गया। नवगठित प्रेस क्लब के प्रथम जिलाध्यक्ष के रूप में सूर्या चंद्रवंशी को सर्वसम्मति से चुना गया।

गठन के उपरांत नव नियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संगठन की भावी कार्ययोजना, पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं तथा निष्पक्ष एवं उत्तरदायी पत्रकारिता की भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई।

उप मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रेस क्लब संवाद, समन्वय और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का सशक्त मंच बनेगा।

प्रेस क्लब के नव नियुक्त पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष सूर्या चंद्रवंशी, महासचिव अविनाश ठाकुर, उपाध्यक्ष संतोष भारद्वाज, सचिव प्रदीप गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष शैलू उपाध्याय शामिल हैं।

संरक्षक मंडल में महेश मिश्रा, सतीश तंबोली, अजय यादव, मनीष मिश्रा और मन्नू चंदेल को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार यशवंत झारिया, चंद्रशेखर शर्मा, सतीश पात्रे, संजय यादव, वेदांत शर्मा, संजू गुप्ता, हेमंत गुप्ता, संजीव पांडेय, जितेंद्र तिवारी, वेद साहू, अशोक निर्मलकर, रवि ग्वाल, उत्तम चंद्रवंशी, पुष्पराज ठाकुर, हिरेंद्र गोप एवं श्रीकांत उपाध्याय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करने तथा जिले में स्वस्थ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा

Letest posts

Latest