Explore

Search

May 28, 2026 1:17 am

RECENT POSTS

ऐतिहासिक संकल्प बजट से युवाओं को नई उड़ान – रोजगार, शिक्षा और स्वरोजगार पर विशेष फोकस : उमंग पांडे

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। ऐतिहासिक संकल्प बजट को युवाओं के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताते हुए उमंग पांडे ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं को नई दिशा, नए अवसर और आत्मनिर्भर बनने का मजबूत आधार प्रदान करेगा।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार को प्राथमिकता दी गई है। यह बजट युवाओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से तैयार किया गया दूरदर्शी दस्तावेज है।

उन्होंने बताया कि पंडरिया में नालंदा परिसर की स्थापना से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आधुनिक संसाधन और अध्ययन का बेहतर वातावरण मिलेगा। इससे विशेष रूप से ग्रामीण, गरीब और मजदूर परिवारों के बच्चों को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा।

प्रदेश में 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी रखने और अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दिए जाने को युवाओं के लिए बड़ी राहत बताया गया है। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों की स्थापना से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती शिक्षा अपने ही राज्य में उपलब्ध हो रही है।

बजट में तकनीकी शिक्षा संस्थानों के उन्नयन, नए आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों की स्थापना, प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सहायता योजनाएं तथा स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने जैसे प्रावधान शामिल हैं। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को समान अवसर मिलेंगे।

स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत आसान ऋण सुविधा और प्रशिक्षण व्यवस्था से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से खेल अधोसंरचना के विकास के लिए विशेष प्रावधान प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नई पहचान दिलाने में सहायक होंगे।

अंत में उमंग पांडे ने कहा कि यह बजट युवाओं की आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो छत्तीसगढ़ को विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Letest posts

Latest