Explore

Search

July 13, 2026 4:54 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

ग्राम माणिकचौरी में ‘व्हीबी-जी राम-जी’ योजना का निरीक्षण, श्रमिकों से संवाद

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। डॉ. वीरेन्द्र साहू ने ग्राम माणिकचौरी में शासन की महत्वाकांक्षी ‘व्हीबी-जी राम-जी’ योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर उपस्थित श्रमिकों और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजना के उद्देश्य, लाभ एवं क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

डॉ. साहू ने कहा कि रोजगार गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिनों तक विस्तारित करना ग्रामीण परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इससे न केवल आय में वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर निरंतर रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का उद्देश्य केवल रोजगार के दिनों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि कार्यों को अधिक उपयोगी, टिकाऊ और परिणामोन्मुख बनाना है, ताकि निर्मित परिसंपत्तियाँ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हों।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, श्रमिकों को उपलब्ध सुविधाओं तथा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण संरचनाओं, ग्रामीण सड़कों एवं आजीविका आधारित परिसंपत्तियों के निर्माण से गांवों में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी, बाजार तक पहुंच आसान होगी और स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

डॉ. साहू ने यह भी कहा कि जिला पंचायत का सतत प्रयास है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

इस अवसर पर सरपंच रामनाथ मोहिले, जनपद सदस्य प्रतिनिधि तामेश्वर साहू, मंडल उपाध्यक्ष उरेन्द्र साहू, मोर्चा अध्यक्ष अस्वन साहू, ढालेन्द्र साहू, मंत्री साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Letest posts

Latest