Explore

Search

July 14, 2026 6:34 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

NH-30 फोरलेन स्वीकृति पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल ने जताया आभार

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। नगर पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 को फोरलेन किए जाने की दिशा में सकारात्मक पहल पर माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल ने कहा कि धवईपानी-चिल्फी से कवर्धा होते हुए सिमगा तक NH-30 को फोरलेन किए जाने की स्वीकृति क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक निर्णय है। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्थानीय रोजगार के अवसरों को भी नई गति मिलेगी।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों के कारण क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को केंद्र सरकार द्वारा गंभीरता से लिया गया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सकारात्मक दृष्टिकोण से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा और कवर्धा सहित आसपास के क्षेत्रों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Letest posts

Latest