Explore

Search

May 27, 2026 10:20 pm

RECENT POSTS

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी रश्मि शर्मा ने बच्चों के साथ देखी “केरला 2.0” फिल्म

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

कवर्धा। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि शर्मा ने महिला मंडल की टीम, स्कूली विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ “केरला 2.0” फिल्म देखी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चे एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

फिल्म प्रदर्शन की यह विशेष व्यवस्था रश्मि शर्मा के मार्गदर्शन में की गई, ताकि बच्चों और युवाओं। को समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ फिल्म देखी और सामाजिक संदेश को समझने का प्रयास किया।

रश्मि शर्मा ने कहा कि आज के समय में बच्चों और युवाओं को सही दिशा और जागरूकता देना अत्यंत आवश्यक है। ऐसी फिल्में समाज में हो रही घटनाओं और परिस्थितियों को समझने का अवसर देती हैं तथा युवाओं को सचेत और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विषयों की समझ भी होनी चाहिए। जब युवा पीढ़ी जागरूक होगी, तभी समाज और देश का भविष्य मजबूत बनेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बच्चों एवं महिला मंडल की सदस्यों ने इस पहल के लिए श्रीमती रश्मि शर्मा का आभार व्यक्त किया और इसे समाज में जागरूकता बढ़ाने की एक सराहनीय पहल बताया।

Letest posts

Latest