Explore

Search

July 26, 2026 10:08 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा में जुए के बड़े फड़ पर पुलिस की दबिश, 4 जुआरी गिरफ्तार; ₹2.13 लाख नगद और मोबाइल बरामद

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा कवर्धा। पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कवर्धा शहर के करपात्री चौक स्थित एक मकान में संचालित जुए के फड़ पर दबिश दी। पुलिस कार्रवाई में 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2 लाख 13 हजार नगद, 52 पत्ती ताश और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद एसडीओपी आशीष शुक्ला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर करपात्री चौक स्थित प्रवीण वैष्णव के मकान में दबिश दी गई।

गिरफ्तार आरोपियों में सम्मी केशरवानी, आकाश शिवहरे, रोहित जांगड़े और रामचरण साहू शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस फरार आरोपियों एवं जुआ संचालन में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Letest posts

Latest