Explore

Search

July 26, 2026 10:08 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

सांसद संतोष पांडेय ने लघान में स्टॉपडेम निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा,कवर्धा। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लघान में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सकरी नदी पर बनने वाले स्टॉपडेम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह निर्माण कार्य अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से स्वीकृत हुआ है, जिसके लिए 30 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है।

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से गांवों की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान, गरीब, युवा और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग की चिंता करते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जनपद पंचायत कवर्धा उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, भाजपा मंडल महामंत्री राजू चंद्रवंशी, सरपंच बलदेव चंद्रवंशी, कृपालु शर्मा, सनत नाथ योगी, राजेश सोनी, जितेंद्र चंद्रवंशी, भरत चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Letest posts

Latest