Explore

Search

May 29, 2026 8:53 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

सांसद संतोष पांडेय ने पोंडी में सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा : सांसद जी 

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा कवर्धा। संतोष पांडेय ने राष्ट्रीय राजमार्ग 130 अंतर्गत पोंडी क्षेत्र में निर्माणाधीन बायपास सड़क तथा उसलापुर चौक से पोंडी होते हुए लेंजाखार चौक तक बन रही सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का बारीकी से जायजा लिया।

सांसद पांडेय ने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने तय समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

गौरतलब है कि सांसद संतोष पांडेय के प्रयासों से मुंगेली से पोंडी तक टू-लेन सड़क निर्माण के लिए 218.57 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। वहीं तखतपुर-मुंगेली-पंडरिया मार्ग एवं पोंडी बायपास निर्माण के लिए 351.19 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इसके अतिरिक्त उसलापुर चौक से पोंडी होते हुए लेंजाखार चौक तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की भी स्वीकृति मिल चुकी है, जिनका निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।

सांसद पांडेय ने कहा कि सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। साथ ही बायपास बनने से भारी वाहनों को शहर के भीतर से नहीं गुजरना पड़ेगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों के समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में प्रदेश में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू, भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री सचिन गुप्ता, ऋषि मिश्रा, रामावतार निषाद, राजू मानिकपुरी, वेद साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Letest posts

Latest