Explore

Search

July 26, 2026 10:10 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा में सनसनीखेज मामला: लापता युवक का शव बरामद, बोरी में मिली लाश से मचा हड़कंप

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंढा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव बोरी में बरामद हुआ। ग्रामीणों को क्षेत्र में तेज बदबू आने पर संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी से शव बरामद कर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा के रूप में हुई है, जो 28 मई से लापता बताया जा रहा था। बताया जा रहा है कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव का है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Letest posts

Latest