Explore

Search

July 26, 2026 9:17 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा: सहसपुर लोहारा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सरिता संतोष मिश्रा बनीं अध्यक्ष

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।

भाजपा ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का विषय मानते हुए व्यापक स्तर पर प्रचार अभियान चलाया था। चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन मांगा। इसका सकारात्मक परिणाम चुनाव नतीजों में देखने को मिला।

चुनाव परिणाम के बाद भाजपा नेताओं ने इसे जनता के विश्वास और पार्टी की विकासपरक नीतियों की जीत बताया। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देने का भरोसा भी दिलाया गया।

जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरिता संतोष मिश्रा ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी।

Letest posts

Latest