Explore

Search

July 26, 2026 9:16 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

सांसद संतोष पांडेय के निर्देश का असर: पोंडी में सड़क निर्माण शुरू, नाली कार्य में भी आई तेजी

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 अंतर्गत पोंडी क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों के निरीक्षण के बाद सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। वहीं नाली निर्माण कार्य में भी तेजी देखने को मिल रही है।

जानकारी के अनुसार, सांसद संतोष पांडेय ने गत दिवस पोंडी बायपास सड़क तथा उसलापुर चौक से पोंडी होते हुए लेंजाखार चौक तक निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का बारीकी से जायजा लिया था।

गौरतलब है कि सांसद पांडेय के प्रयासों से राष्ट्रीय राजमार्ग 130 के अंतर्गत उक्त सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। हालांकि निरीक्षण के समय नाली निर्माण कार्य जारी था, लेकिन सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे।

सांसद के निर्देशों के कुछ ही दिनों बाद सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही नाली निर्माण कार्य की गति भी बढ़ाई गई है। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों ने सांसद संतोष पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सड़क और नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Letest posts

Latest