Explore

Search

August 26, 2026 10:55 pm

Our Social Media:

RECENT POSTS

घुघरी रोड अटल आवास में पुलिस की तड़के बड़ी रेड, अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार सुबह घुघरी रोड स्थित अटल आवास परिसर में बड़ी रेड कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुए इस विशेष अभियान में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल शामिल रहा।

पुलिस को अटल आवास परिसर में असामाजिक गतिविधियों के संचालन और बाहरी व्यक्तियों के संदिग्ध रूप से निवास करने की सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

रेड के दौरान कई संदिग्ध महिला एवं पुरुष मिले, जिनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। वहीं तलाशी के दौरान कुछ स्थानों से छिपाकर रखी गई अवैध शराब भी बरामद की गई। पुलिस बरामद सामग्री और अन्य तथ्यों की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को देखकर कुछ असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जांच में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला, रक्षित निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, थाना सिटी कोतवाली, एएनटीएफ, साइबर सेल एवं महिला सेल की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।

 

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में अवैध और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगी। जिले में शांति, सुरक्षा और आमजन के विश्वास को बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Letest posts

Latest