Explore

Search

June 14, 2026 2:17 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

आंधी-तूफान में उजागर हुई नगरपालिका की लापरवाही, अवैध होर्डिंग बने हादसे का कारण; राहगीरों की जान पर मंडरा रहा खतरा

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। शहर में आए तेज आंधी-तूफान ने नगरपालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर नियमों की अनदेखी कर लगाए गए अवैध एवं बेतरतीब होर्डिंग तेज हवाओं के बीच खतरनाक स्थिति में झूलते नजर आए। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से शहर में बिना पर्याप्त सुरक्षा मानकों के दर्जनों बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। आंधी-तूफान के दौरान कई होर्डिंग हिलते-डुलते रहे, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही। हालांकि अब तक कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है, लेकिन हालात को देखते हुए नागरिकों ने प्रशासन और नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

नगरपालिका द्वारा समय-समय पर अवैध होर्डिंगों के खिलाफ कार्रवाई के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। शहर में कई स्थानों पर नियमों के विपरीत लगाए गए होर्डिंग आज भी मौजूद हैं, जो लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं।

शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे के इंतजार के बजाय तत्काल सर्वे कर खतरनाक और अवैध होर्डिंगों को हटाने की कार्रवाई की जाए। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बड़ा हादसा होने से पहले जिम्मेदार विभाग कब जागेगा और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे।

Letest posts

Latest