Explore

Search

June 19, 2026 1:13 am

Our Social Media:

RECENT POSTS

कवर्धा: गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विश्वेश्वर पटेल की कार पर हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Picture of Ankita Sharma

Ankita Sharma

अंकिता शर्मा, कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विश्वेश्वर पटेल की कार पर कथित रूप से कुछ शराब के नशे में धुत युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, विश्वेश्वर पटेल जिला मुख्यालय कवर्धा से अपने गृह ग्राम रोहरा लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवकों की बाइक उनकी कार के पीछे से टकरा गई। आरोप है कि दुर्घटना के बाद युवकों ने कार को रोक लिया और जमकर गाली-गलौज तथा हंगामा किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान कुछ युवकों ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए पत्थर भी उठा लिए और अध्यक्ष की ओर बढ़ने का प्रयास किया। हालांकि स्थिति बिगड़ने से पहले मामले को संभाल लिया गया और कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।

घटना ने एक बार फिर वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय आयोग अध्यक्ष के साथ कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त व्यक्ति की सुरक्षा में इस तरह की चूक को गंभीर माना जा रहा है।

फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और संबंधित युवकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है।

Letest posts

Latest