कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिला मंत्री एवं वर्तमान जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती निशा खिलेश्वर साहू को कवर्धा नगर पालिका परिषद में एल्डरमेन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
श्रीमती साहू लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी और महिला मोर्चा के माध्यम से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया है कि वे नगर पालिका परिषद में एल्डरमेन के रूप में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगी।
श्रीमती निशा खिलेश्वर साहू ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगी तथा नगर के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगी।